Aligarh: नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, सरसों के खेत में खींच ले गए थे तीन युवक
Aligarh News, अलीगढ़। खबर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ जिले (Aligarh) से है, यहां एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप (Gangrape) का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही तीन युवकों ने उसे खेत में खींचकर घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता कि तहरीर पर खैर पुलिस में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, तीन आरोपी घटना के बाद से ही फरार है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज है।

ये मामला अलीगढ़ जिले के खैर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, गांव निवासी एक नाबालिग लड़की सोमवार (01 फरवरी) की सुबह 9:00 बजे गोबर डालने गई थी। तभी गांव के तीन युवक उसे सरसो के खेत में खींच ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे गए। हालांकि तीनों आरोप मौके से भाग गए। पीड़िता के पिता ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की तहरीर दी।
खेत में गोबर डालने गई थी किशोरी
पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी अपने घर से गोबर डालने के लिए गई थी। जब खेत में गोबर डालकर घर वापस आ रही थी, उसी दौरान गांव के रहने वाले तीन युवक पहले से ही रास्ते पर घात लगाकर खड़े थे। जैसे ही किशोरी इन युवको के नजदीक पहुंची तो आरोपियों ने जबरन रास्ते से उठाकर अपने साथ खेत में खड़ी सरसो की फसल में ले गए। जिसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया। किशोरी की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों सहित स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
गांव के ही युवकों पर आरोप
पीड़िता के चाचा ने बताया कि 14 वर्षीय किशोरी जंगल से गोबर डालकर घर लौट रही थी, तभी गांव का ही रहने वाला युवक सौरभ अपने दो अन्य साथियों के साथ किशोरी को सरसो के खेत मे खींचकर ले गया। तहरीर पुलिस को दे दी गई है। महिला पुलिस ने किशोरी से पूछताछ के बाद डाक्टरी परीक्षण के लिए अलीगढ़ भेज दिया है।
आरोपियों की गिरफ़्तारी में जुटी पुलिस
एसपी ग्रामीण शुभम पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना खैर इलाके में एक युवती के साथ तीन युवकों द्वारा गैंगरेप करने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस द्वारा गांव में पहुंच कर जांच पड़ताल की जिसमें बताया गया कि गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ गलत काम किया है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications