Aligarh News: बीवी के साबुन से नहाया पति, कहासुनी के बाद दोनों में जमकर हुई मारपीट, मामला पहुंचा थाने
Aligarh News: अलीगढ़ में एक साधारण-सी घरेलू बात ने ऐसा तूल पकड़ा कि मामला सीधे पुलिस थाने तक जा पहुंचा। एक पति ने अपनी पत्नी का साबुन इस्तेमाल कर लिया, और बस इसी बात पर घर में घमासान मच गया। बहस इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने पुलिस को बुला लिया।
यह घटना अलीगढ़ के क्वार्सी इलाके के रावण टीला की है। जहां शुक्रवार की सुबह पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी के बीच मारपीट हो गई। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति ने उसके निजी सामान का इस्तेमाल किया। वहीं पति का कहना है कि बात इतनी बड़ी नहीं थी कि पुलिस को बुलाया जाए।

प्रवीण नामक व्यक्ति का दावा है कि पुलिस ने उसे पहले घर में ही थप्पड़ मारा और फिर चौकी ले जाकर बुरी तरह पीटा। उसकी उंगली में चोट भी आई है। पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि युवक को सिर्फ शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिया गया है।
साबुन से शुरू हुआ विवाद, ईंट तक पहुंचा
प्रवीण की मां पुष्पा ने बताया कि उनके बेटे की शादी 13 साल पहले हुई थी, लेकिन बहू अक्सर घर में झगड़ा करती है। घटना वाले दिन भी ऐसा ही कुछ हुआ जब प्रवीण बाथरूम में नहा रहा था। पत्नी ने केवल यह कहकर विवाद शुरू कर दिया कि मेरे साबुन से क्यों नहा रहे हो?
रिपोर्ट की माने तो इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद इतनी बढ़ गई कि महिला ने पति पर ईंट फेंक कर हमला कर दी। इसके बाद पति ने भी कथित रूप से हाथ उठाया और बात बढ़ गई। दोनों के बीच मारपीट हुई और फिर मामला पुलिस तक जा पहुंचा।
पुलिस के ऊपर मारपीट के आरोप
इधर, प्रवीण का आरोप है कि जब पुलिस उसे लेने आई तो उसने बस इतना कहा कि वह खुद चलने को तैयार है और कहीं भागेगा नहीं। थोड़ी देर में वह आने की बात कहा लेकिन इसी दौरान उसे पुलिस ने थप्पड़ मारा गया। इतना ही नहीं थाने में डंडों से पीटा गया।
इस बारे में सीओ सर्वम सिंह ने मीडिया को बताया कि महिला की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि युवक ने पुलिस से भी गालीगलौज की जिसका वीडियो मौजूद है। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई कानून के तहत ही की गई है।
पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी दोनों के ही मेडिकल परीक्षण कराए गए हैं। दोनों को एक साथ चौकी लाया गया था, और कानून के मुताबिक शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है। प्रवीण की मां का आरोप है कि बहू जानबूझकर झगड़े का माहौल बनाती है, जबकि बहू के मायके वालों ने पुलिस को फोन करके आरोप लगाया कि प्रवीण ने झूठ बोलकर शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications