भाजपा नेत्री Ruby Asif Khan ने भगवान श्रीराम को बताया 'पैगंबर', बोली- सनातन धर्म ही सर्वश्रेष्ठ

Ruby Asif Khan: गणेश प्रतिमा घर में स्थापित कर मीडिया की सुर्खियों में आईं अलीगढ़ (Aligarh) जिले की भाजपा नेता रूबी आसिफ खान (Ruby Asif Khan) एक बार फिर से सुर्खियों में है। दरअसल, रूबी आसिफ खान ने इस बार भगवान श्रीराम को 'पैंगबर' और सनातन धर्म को सर्वश्रेष्ठ बताया है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि सब लोग हिंदू पैदा होते हैं उन्हें बाद में मुसलमान बनाया जाता है।

Recommended Video

    BJP की महिला नेता Ruby Asif Khan ने बताया श्रीराम को 'पैगंबर', जानें मामला | वनइंडिया हिंदी | *News
    Ruby Asif Khan

    भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सारा भेदभाव मिटा दिया है। सीएम योगी के प्रबुद्ध सम्मेलन से हिंदू-मुस्लिम एकता को बल मिला है। मुस्लिम समाज अब ये समझ गया है कि बीजेपी ही उनकी रक्षा कर सकती है। जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है, तब से उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त हो गया है।

    रूबी ने कहा कि सीएम योगी प्रबुद्ध सम्मेलन में मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल हुए और जय श्रीराम के नारे लगाए। जय श्रीराम के नारों की गूंज सुनकर वह भी खुश हैं। रूबी ने कहा कि जो हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम हुई है, उसे आज मुस्लिम समाज के लोग धीरे धीरे समझते जा रहे हैं। रूबी आसिफ खान ने कहा की सनातन धर्म सर्वश्रेष्ठ धर्म है।

    रूबी खान ने कहा कि विपक्षी दल जान लें कि मुस्लिम समाज जाग उठा है। यह समाज जान गया है कि भाजपा ही उनकी रक्षा कर सकती है। मैं बहुत खुश हूं कि भाईचारा बढ़ रहा है। ये सब लोगों को दिख रहा है कि सब लोग एक सनातन धर्म से हैं। जब दुनिया में आते हैं तो हिन्दू ही होते हैं, उन्हें बाद में मुसलमान बनाया जाता है।

    बता दें, गणेश प्रतिमा घर में स्थापित कर और नवरात्रि में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने के बाद रूबी आसिफ खान मीडिया की सुर्खियों में आईं थी। मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर वह कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई थी। उन्हें परिवार सहित जिंदा जलाने की धमकी भी मिली थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+