देख लो आमिर-नसीरुद्दीन! AMU की छात्राओं का भरोसा, तिरंगे को बनाया हिजाब, कहा - "भारत में सुरक्षित हैं हम"
Aligarh Muslim University : यहाँ की छात्राओं ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगे को अपना हिजाब बनाकर पूरे आत्मविश्वास से कहा कि "इस तिरंगे का अपने ऊपर एहसास हमें सुरक्षित महसूस कराता है।"

हिन्दुस्तान के तिरंगे के आगोश में हर कोई महफूज है। न धर्म, न जाती, न इलाका और न ही भाषा का कोई भेद है। इसकी एक बेहतरीन बानगी यूपी की उस युनिवेर्सिटी से आ रही है, जिसमे ज्यादातर स्टूडेंट देश के अल्पसंख्यक समाज यानी मुस्लिम समाज से आते हैं। यहाँ की छात्राओं ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगे को अपना हिजाब बनाकर पूरे आत्मविश्वास से कहा कि "इस तिरंगे का अपने ऊपर एहसास हमें सुरक्षित महसूस कराता है।"
इन छात्राओं का ये एलान बिहार के बड़बोले आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी जैसे सियासतदां को, उनके उस बयान का जवाब है, जिसमे उन्होंने कहा था कि उन्होने अपने बच्चों को विदेश पढ़ने इसलिए भेज दिया क्योंकि हिंदुस्तान में उन्हें डर लगता है। अलीगढ मुस्लिम युनिवेर्सिटी की इन छात्राओं का ये भरोसा बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह को भी देखना चाहिए, क्योंकि उनके बयानों ने भी भारत में अल्पसंख्यक समाज के भरोसे को डिगाने की कोशिश की थी।

छात्राओं ने कहा - "इस हिजाब में वह सुरक्षित महसूस कर रही हैं"
दरअसल, आज गणतंत्र दिवस के मौके पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर तारिक मनसूर द्वारा तिरंगा फैराने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं को भी बुलाया गया था। वहीं इन छात्राओं ने तिरंगे को अपना हिजाब बनाया और कार्यक्रम में पहुंच गईं। इनकी इस बेहद ही सुंदर पोशाक को हर कोई देखता रह गया और तारीफ करता नहीं थका।
इन छात्राओं का कहना था कि "इस हिजाब में वह खुद को बहुत ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही हैं" उन्होंने कहा कि "हम हमेशा इस तिरंगे को अपने दिल और अपने सर पर इसी तरह से रखेंगे क्योंकि हम इस तिरंगे में खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।" एक छात्रा ने तो यह तक कह डाला कि "हम हर साल इसी तरह तिरंगे को ओढ़ेंगे और देश का झंडा फहराएंगे।" वहीं एक और छात्रा ने अपनी ख़ुशी और देश प्रेम को जाहिर करते हुए कहा कि "लोग हमें बहुत इज़्ज़त के साथ देख रहे हैं और हमें गर्व है कि हमें राष्ट्रगान के बुलाया गया। इस मौके के लिए शुक्रिया।"

Recommended Video

जीत लिया सबका दिल
आपको बता दें कि जहाँ आए दिन देश में हिजाब को लेकर बहस छिड़ी रहती है वहां अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की इन छात्राओं ने तिरंगे को हिजाब बनाकर सबका दिल जीत लिया है। हर कोई इनकी सोंच और देशप्रेम की इस भावना की सरहाना कर रहा है। मशहूर शायर असरारुल हक मजाज का लिखा हुआ यह शेर आज अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की छात्राओं पर पूरी तरह से उतरता है कि, " तिरे माथे पे ये आँचल बहुत ही ख़ूब है, लेकिन तू इस आँचल से इक परचम बना लेती तो अच्छा था "












Click it and Unblock the Notifications