AMU में ओवैसी को बुलाने पर दो छात्र गुटों में बवाल, फायरिंग, कई घायल
Aligarh News, अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में दो छात्र गुटों के बीच जमकर बवाल हुआ। जिसमें मीडिया कर्मियों के साथ मदसलूकी करने का मामला भी सामने आया है। बताया जाता है कि असदुद्दीन ओवैसी के प्रस्तावित आगमन का विरोध कर रहे दो छात्र गुटों के बीच जमकर बवाल हुआ। जिसमें कई छात्र घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वहां से गुजर रहे भाजपा नेता मुकेश लोधी पर भी फायरिंग की गई। इस मामले में पुलिस ने बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की तहरीर पर देश विरोधी नारेबाजी करने के आरोप में 14 छात्रों पर देशद्रोह की कार्रवाई की गई है।

क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, मामला अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) कैंपस का है। यहां मंगलवार को एक टीवी चैनल टीम द्वारा लाइव प्रसारण करने पर छात्रों ने आपत्ति जताई और कैमरा छीन कर तोड़ दिया। वहीं, दूसरी मामले में आवैसी के प्रस्तावित आगमन का विरोध कर रहे दो छात्र गुटों के बीच बवाल हो गया। जिसके बाद एक छात्र गुट शिकायत करने गया, लेकिन उनकी शिकायत नहीं सुनी गई। इस बात से नाराज होकर छात्र धरने पर बैठ गए और कुछ देर बाद दोनों गुटों के बीच झगड़ा हो गया।

भाजपा नेता पर हुआ फायर
इस मामले में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुझे जानकारी मिली थी कि कुछ हिन्दू छात्रों के साथ एएमयू में मारपीट की जा रही है। जैसे ही मैं वहां पहुंचा तो एएमयू छात्रों ने मुझे घेर लिया मेरे समर्थक के साथ बुरी तरह मारपीट की गई है।

क्या कहना है प्रशासन का
डीएम चन्द्रभूषण सिंह ने बताया कि यह एएमयू का अंदरूनी मामला है इसमें हम पार्टी नहीं बन सकते हैं। अगर कोई हमसे किसी भी प्रकार की शिकायत करेगा तो उसके विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की जाएगी। लॉ एंड आर्डर पर लगातार नज़र बनी हुई है। किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। इस मामले में प्रॉक्टर एएमयू से भी बात हुई है। हमने कहा है कि अवांछनीय तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई करें।

अलीगढ़ में हुई इंटरनेट सेवा बंद
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हुए बवाल के बाद अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने आगामी 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। वहीं, अलीगढ़ प्रदर्शनी में आज आयोजित होने वाले कुल हिन्द मुशायरा के आयोजन को भी रद्द किया गया। अलीगढ़ डीएम ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications