अलीगढ़ मर्डर: बच्ची की मां ने कहा- हत्यारों को मिलनी चाहिए फांसी की सजा, नहीं तो...

Aligarh news, अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले में ढाई साल की मासूम बच्‍ची की निर्मम हत्‍या के बाद देशभर में गुस्सा है। बच्ची की मां के आंसू थम नहीं रहे हैं। रोते हुए मां ने अपनी मासूम बच्ची के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार से आरोपी को फांसी की सजा की मांग की है। उन्होंने कहा​ कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह सात साल बाद जेल से बाहर आ जाएगा और उसका हौसला और भी बल जाएगा।

घर के बाहर से लापता हुई थी बच्ची

घर के बाहर से लापता हुई थी बच्ची

अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम 30 मई को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। परिजन का कहना है कि उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद 2 जून को उसका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। परिजन ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई थी।

दो आरोपी गिरफ्तार

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी आकाश कुलहरि के मुताबिक, बच्ची के पिता ने 10,000 रुपए का कर्ज लिया था। जब वो उसे नहीं चुका पाया तो आरोपियों ने बच्ची को अगवा कर लिया। तीन दिन बाद घर के पास के कूड़ाघर में बच्ची का शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची की हत्या गला घोंटकर की गई। पुलिस पूछताछ में जाहिद का नाम सामने आया था। जाहिद से पूछताछ की गई तो असलम और जाहित ने बच्ची की हत्या करना कबूल लिया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। दोनों गिरफ्तार आरोपियाें के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का प्रयास करेंगे।

राहुल गांधी और प्रियंका ने जताया दुख

राहुल गांधी और प्रियंका ने जताया दुख

घटना के बाद शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने दुख जताया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने ट्वीट किया, मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना ने हिलाकर रख दिया है। इसके दर्द को बयां नहीं किया जा सकता। राहुल ने कहा कि यूपी पुलिस को आरोपियों को कड़ी सजा दिलाना चाहिए। 30 मई को बच्ची घर के बाहर से लापता हो गई थी, इसके बाद 2 जून को उसका शव टप्पल इलाके में मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+