कलयुगी माँ का हैवानी चेहरा! सैनिटाइजर डालकर अपनी ही 5 वर्षीय मासूम बेटी को जिंदा जलाया

Mother Burnt Daughter Alive: पति-पत्नी के विवाद में कलयुगी मां ने अपनी 5 वर्षीय नाबालिग बेटी को सैनिटाइजर डालकर जिंदा जला दिया। घटना के बाद ममता शब्द को कलंकित करने वाली ये मां मौके से फरार हो गई।

Aligarh mother Burned his own 5 year old innocent daughter alive by putting sanitizer

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां का हैवानी रूप देखकर हर कोई सन्न है। पति-पत्नी के विवाद में कलयुगी मां ने अपनी 5 वर्षीय नाबालिग बेटी को सैनिटाइजर डालकर जिंदा जला दिया। घटना के बाद ममता शब्द को कलंकित करने वाली ये मां मौके से फरार हो गई। जिसके बाद 5 वर्षीय मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मां की तलाश शुरू कर दी है।

Aligarh mother Burned his own 5 year old innocent daughter alive by putting sanitizer

सैनिटाइजर डालकर उसे जिंदा जला दिया
दरअसल, अलीगढ़ के थाना अतरौली इलाके के मोहम्मदपुर बडेरा गांव की रहने वाली आशा देवी का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आशा देवी ने अपनी 5 वर्षीय बेटी वंदना के ऊपर सैनिटाइजर डालकर उसे जिंदा जला दिया और घर से फरार हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वही पिता की तहरीर के आधार पर अतरौली पुलिस ने हत्यारिन मां आशा देवी के खिलाफ 302 में मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के लिए 2 टीमों का गठन कर दिया है।
आसपास के लोगों का कहना है कि अपनी ही कोख से जन्मी 5 वर्षीय बेटी के ऊपर सैनिटाइजर डालकर उसे जिंदा जलाने की घटना बेहद ही खौफनाक और शर्मनाक है। लोगों में चर्चा है कि आखिर कैसे पति पत्नी के बीच हुए विवाद में कोई माँ अपने ही बच्चे के प्रति इतनी क्रूर हो सकती है। लिहाजा ऐसी माँ को फांसी होनी चाहिए।

Aligarh mother Burned his own 5 year old innocent daughter alive by putting sanitizer

Recommended Video

    सीसीटीवी में कैद हुई एक्सीडेंट की लाइव घटना, देखें हैरान कर देने वाला वीडियो

    मासूम की मौके पर ही मौत हो गई थी
    घटना की जानकारी देते हुए सीओ अतरौली मोहसिन खान ने बताया कि घटना 2 दिन पुरानी है और अतरौली इलाके के मोहम्मदपुर बड़ा गांव की रहने वाली आशा देवी ने पति से विवाद के बाद अपनी बेटी के ऊपर सैनिटाइजर डालकर उसे जिंदा जला दिया। घटना के बाद देती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति की तहरीर के आधार पर आशा देवी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्दी आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+