अलीगढ़ शराब कांड: फरार आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, अब तक 18 की मौत
अलीगढ़ शराब कांड: फरार आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, अब तक 18 की मौत
अलीगढ़, मई 29: जहरीली शराब पीने से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में 18 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। तो वहीं, 12 लोगों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। शराब पीने से हुई मौत के बाद अलीगढ़ जिलाधिकारी ने पूरे मामले की मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही जिला आबकारी अधिकारी धीरज कुमार समेत पांच को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, डीआईजी रेंज अलीगढ़ दीपक कुमार ने आरोपी ऋषि शर्मा और विपिन यादव पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया है। इनकी सूचना देने वाले शख्स को पुलिस की ओर से इनाम दिया जाएगा।
Recommended Video

प्राप्त समाचार के मुताबिक, लोधा इलाके के करसुआ, निमाना, अंडला और हेवतपुर गांव के 18 ग्रामीणों की मौत शराब पीने से हुई है। कुछ लोग अब भी गंभीर रूप से बीमार हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो मरने वालों ने गांव के ही ठेके से शराब खरीद कर पी थी। मरने वालों में दो करसुआ गांव में स्थित एसची गैस बॉटलिंग प्लांट के ड्राइवर हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद देसी शराब के दो ठेके को सील कर दिया गया है। यह दोनों ठेके एक ही व्यक्ति के है। साथ ही शराब के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज गए है। जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि लोगों की मौत कैसे हुई।
जिला आबकारी अधिकारी समेत 5 सस्पेंड
घटना के बाद अपर मुख्य सचिव (आबकारी) संजय एस भूसरेड्डी ने अलीगढ़ के जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा, आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव, चंद्रप्रकाश यादव, प्रधान आबकारी आरक्षी अशोक कुमार और आरक्षी रामराज राना को निलंबित कर दिया है। वहीं, सभी के खिलाफ विभागाय कार्यवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, इस मामले में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने मामले में एडीएम प्रशासन को मैजिस्ट्रेटी जांच सौंप दी है।
आरोपियों पर 50 हजार का इनाम
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमों का गठित की गई है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर व एनएसए के अर्न्तगत कार्यवाही की जाएगी। एडीजी ने फरार मामले के दो फरार मुख्य आरोपियों ऋषि शर्मा और विपिन यादव पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया। तो वहीं, पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज कर शराब तस्करी रैकेट में आरोपी अनिल चौधरी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications