अलीगढ़ शराब कांड: मास्टरमाइंड ऋषि शर्मा गिरफ्तार, सिर पर था एक लाख रुपए का इनाम
अलीगढ़, जून 06: अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में मुख्य आरोपी और एक लाख का इनामी बदमाश ऋषि शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऋषि शर्मा को बुलंदशहर बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से स्कॉर्पियो कार सहित भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण व अवैध शराब बरामद किया गया है। ऋषि शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 500 फोन नंबर सर्विलांस पर लगाए थे। साथ ही 6 राज्यों में गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। एसएसपी ने बताया, ''1,00,000 के इनामी अपराधी ऋषि शर्मा को बुलंदशहर बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अब तक 17 मुकदमे दर्ज हुए हैं जिसमें 61 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।'' बता दें, इस मामले में अब तक पुलिस ने 40 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

40 लोगों की शराब पीने से मौत की पुष्टि
बता दें, अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने के बाद मौतें हुईं। सीएमओ ने बताया कि अब तक 101 शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है, जिसमें से 40 लोगों की शराब पीने से मौत की पुष्टि हुई है। इस मामले में अब तक 50 हजार के इनामी विपिन चौधरी व 25 हजार के इनामी आरोपी नीरज चौधरी और कुल 6 इनामी शराब माफियाओं सहित 40 आरोपियों को पकड़कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं, अब एक लाख के इनामी शराब तस्कर ऋषि शर्मा भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऋषि शर्मा पर जमीन कब्जे के भी कई आरोप है। पुलिस ऋषि शर्मा से पूछताछ में जुटी है। कहा जा रहा है कि ऋषि शर्मा अवैध शराब से जुड़े कई सफेदपोशों के नामों का खुलासा कर सकता है।
अब तक 17 मुकदमे हुए दर्ज, 61 अपराधियों को किया गया गिरफ्तार
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि ''1,00,000 के इनामी अपराधी ऋषि शर्मा को बुलंदशहर बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अब तक 17 मुकदमे दर्ज हुए हैं जिसमें 61 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।'' उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक गिरफ्तार अभियुक्तों के बयान व निशादेही के आधार पर भारी मात्रा में अपमिश्रित शराब 7476 लीटर अवैध शराब, 5723 नकली ढक्कन बरामद, 3200 से अधिक रेपर बरामद, 5410 क्यूआर कोड बरामद, 1 हजार लीटर से अधिक स्प्रिट बरामद, 150 से अधिक अवैध शराब की पेटी, पैकिंग कार्टून सहित सदिंग्ध दस्तावेज बरामद, 03 चार पहिया वाहन किये सीज किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications