एक मिस्ड कॉल से अलीगढ़ की युवती को हुआ मथुरा के युवक से प्यार, फिर कहानी में यूं आया ट्विस्ट

एक मिस्ड कॉल से अलीगढ़ की युवती को हुआ मथुरा के युवक से प्यार, फिर कहानी में यूं आया ट्विस्ट

अलीगढ़, जून 17: एक मिस्‍ड कॉल और फिर उस पर कॉल बैक करने से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक लव स्टोरी की शुरू हो गई। लेकिन खुद इस लड़की और लड़के ने भी ऐसा नहीं सोचा था कि वो लड़के से मिलने के लिए अपना घर छोड़कर मथुरा पहुंच जाएंगी। हालांकि, जब यह बात युवतती के परिजनों को चली तो वो भी वहां पहुंचे और युवती और युवक को पकड़ कर कोतवाली ले आए। जहां युवती शादी की जिद पर अड़ी है और जान देने की बात कर रही है।

Aligarh girl fell in love with Mathura youth due to missed call

दरअसल, अलीगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की ने अपने किसी परिचित को मोबाइल से फोन किया था। वह कॉल गलती से मुथरा के रहने वाले एक युवक के मोबाइल फोन पर लग गई। लड़की ने तुरंत फोन काट दिया, लेकिन लड़के ने उसके नंबर पर कॉल बैक किया तो दोनों एक-दूसरे की आवाज सुनकर पहली ही बार में एक-दूसरे के प्रति आकर्षित हो गए। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला सा शुरू होग गया।

दोनों के बीच रोज घंटे-दो घंटे और फिर दिन-रात कभी भी, कितने भी वक्‍त तक बातें होने लगीं। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे से मोहब्‍बत करने लगे और फिर बातचीत में ही दोनों ने साथ जीने-मरने का फैसला कर लिया। मोबाइल पर चल रहे इस प्रेम प्रसंग के बारे में कुछ दिनों बाद घरवालों को भी भनक लगी। घरवालों ने पता किया तो दोनों अलग-अलग जाति के निकले। परिवार के लोग इस रिश्‍ते के लिए तैयार नहीं हुए। लड़की के घरवालों ने उस पर बंदिशें लगानी शुरू कर दीं।

लड़की ने इसका विरोध किया। जब बंदिशें बढ़ने लगीं तो उसने घर छोड़ने का फैसला कर लिया और मंगलवार को चुपचाप घर से निकलकर नौहझील में लड़के के पास जा पहुंची। कुछ घंटे बाद ही लड़की के घरवाले भी उसे ढूंढते हुए वहां आ पहुंचे। उन्‍होंने लड़की से साथ चलने को कहा तो वह शादी की मांग पर अड़ गई। घंटों समझाने-बुझाने के बाद भी कोई हल न निकला तो लड़की के परिवारवाले दोनों को लेकर कोतवाली खैर पहुंचे। बताया जा रहा है कि कोतवाली में देर रात तक दोनों को समझाने की कोशिशें होती रहीं। लड़का तो देर रात दबाव में आकर शादी न करने को राजी हो गया लेकिन लड़की अब भी उसी से शादी करने पर अड़ी है।

उधर, पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। किसी भी पक्ष से शिकायत नहीं मिली है। इस मामले में यदि बातचीत से समाधान नहीं निकला तो पुलिस विधि अनुसार कार्रवाई करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+