Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एएमयू में खड़े मिग-23 फाइटर प्लेन को बेचने के लिए OLX पर डाला विज्ञापन, कीमत लगाई 10 करोड़

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला संज्ञान में आया है, जिस सनुकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के बाहर इंडियन एयरफोर्स के प्रतीक रूप में खड़े फाइटर प्लेन को बेचने के लिए किसी ने ओएलएक्स पर विज्ञापन डाल दिया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन और पुलिस के आईटी सेल को दी। हालांकि अब यह पोस्ट सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया गया है।

Recommended Video

    एएमयू में खड़े मिग-23 फाइटर प्लेन को बेचने के लिए OLX पर डाला विज्ञापन, कीमत लगाई 10 करोड़
    Advertisement on OLX to sell MiG-23 fighter plane standing in aligarh muslim university

    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में इंडियन एयरफोर्स के प्रतीक रूप में वर्ष 2009 से खड़े हुए फाइटर प्लेन को किसी नटवरलाल ने ओएलएक्स की साइट पर जाकर बेचने का ऐड दे दिया। इसकी कीमत रखी गई 9 करोड़ 99 लाख 99 हजार 999 रुपए रखी। ओएलएक्स साइट पर इस प्लेन को बेचने का विज्ञापन सोमवार को ही पोस्ट किया गया था। लेकिन मामले की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली, इस पोस्ट को 'नटवरलाल' ने दोपहर बाद डिलीट भी कर दिया।

    आईएएफ ने दिया था गिफ्ट
    दरअसल, इंडियन एयरफोर्स ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को वर्ष 2009 में माइक्रो यान मिग-23 गिफ्ट किया था। इसको एएमयू के इंजीनियर विभाग के बाहर एक प्रतीक के रूप में स्थापित किया गया था। इसका इस्तेमाल एयरफोर्स ने कई अहम युद्ध में किया था। लगभग 28 साल तक इंडियन एयरफोर्स में रहने के बाद इस प्लेन को एएमयू को गिफ्ट कर दिया था।

    मामले की होगी जांच: एएमयू प्रॉक्टर
    इस पूरे मामले पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ. मोहम्मद वसीम अली का कहना है कि किसी ने ओएलएक्स पर हमारे इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने खड़ा हुआ प्लेन का ऐड डाला है। यह बिल्कुल फेक है। इसका एएमयू प्रशासन से कोई लेना देना नहीं है। यूनिवर्सिटी ने इसको बेचने से संबंधित कोई विज्ञापन नहीं दिया है। लिहाजा जो इंफॉर्मेशन है, वह गलत है। उसको सही ना माना जाए। इसके बारे में हम जांच कर रहे हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+