अलीगढ़: धनीपुर हवाई पट्टी पर चार्टर प्लेन हुआ क्रैश, पायलट समेत 6 लोग बाल-बाल बचे
Recommended Video
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक प्राइवेट चार्टर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। प्लेन क्रैश होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। गनीमत यह रही कि प्लेन में सवार दो पायलट समेत छह लोग बाल-बाल बच गए। हादसा धनीपुर हवाई पट्टी पर प्लेन के लैंड करते समय हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ के धनीपुर हवाई पट्टी पर मंगलवार की सुबह एक चार्टर प्लेन लैंड करते समय बिजली के तारों में उलझ गया। जिससे विमान क्रैश हो गया है और आग लग गई। प्लेन क्रैश होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। प्लेन कैश की सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और फायर ब्रिगेड की सूचना दी।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। बताया जा रहा है कि निजी एविएशन कंपनी के प्रशिक्षु विमानों की मरम्मत करने के लिए इंजीनियर दिल्ली से प्लेन में सवार होकर अलीगढ़ आए थे।












Click it and Unblock the Notifications