अलीगढ़: मां की गोद से बच्चा छीनकर भागने लगा रिक्शा चालक, लोगों ने पकड़ कर पीटा

अलीगढ़: मां की गोद से बच्चा छीनकर भागने लगा रिक्शा चालक, लोगों ने पकड़ कर पीटा

अलीगढ़, 11 सितंबर: बच्चा चोरी की अफवाह के बीच उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में बच्चा चुराने की घटना सामने आई है। मामला शनिवार 10 सितंबर की देर रात का बताया जा रहा है। दरअसल, बिजली गुल होने पर एक रिक्शा चालन ने मां की गोद से दो साल के बच्चे को छीन लिया और भागने लगा। इस दौरान महिला ने शोर मचा दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने रिक्शा चालक को पकड़ लिया और पिटाई कर दी।

A rickshaw puller tries to snatch child from a womans lap in Aligarh

यह मामला अलीगढ़ जिले के रोरावर थाना क्षेत्र के मामूद नगर इलाके का है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मामूद नगर की रहने वाली महिला रेशमा अपने दो साल के बेटे आबिद के साथ बाजार में सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी। बाजार में सामान खरीदने के दौरान अचानक से बिजली चल गई और अंधेरा हो गया। इस दौरान एक शख्स ने उससे उसका बच्चा छीन लिया और रिक्शे पर बैठाकर भागने लगा। गोद से बच्चा छीन जाने के बाद रेशमा अपने बेटे को बचाने के लिए चीखने चिल्लाने लगी।

रेशमा की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने रिक्शा चालक को पकड़ लिया और दो साल के आबिद को उसकी मां को सौंप दिया। इस दौरान लोगों ने पहले तो रिक्शा चालक की जमकर पिटाई की। फिर उसे मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी रिक्शा चालक को पकड़ थाने ले गई। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि रिक्शा चालक ने महिला से बच्चा छीन लिया और भागने लगा था। महिला के चिल्लाने पर मोहल्ले के लोगों ने उसको और उसके रिक्शे को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि महिला ने तहरीर दी है और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। रिक्शा वाला नशे की हालत में भी था। इतना ही नहीं, सीओ सिटी ने बताया कि गिफ्त में आए शख्स का नाम अकरम है और वो सासनी गेट क्षेत्र के भुजपुरा निवासी है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसके पास भी एक बेटा है। पत्नी से उसका झगड़ा हो गया था। उसे लगा कि ये महिला उसके बच्चे को लेकर जा रही है। इस कारण उसने उसका बेटा छीन लिया।

बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर लगाएं NSA
अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने प्रदेश के सभी पुलिस कप्तानों से कहा कि, बच्चा चोरी की अफवाह को हल्के में न ले। उन्होंने कहा कि अफवाह या वास्तविक, ऐसी सभी सूचनाओं को गंभीरता से लिया जाए और अफवाह फैलाने वालें लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+