अजमेर IG के सामने वाहन चोर ने 5 मिनट में हैक कर दिया लग्जरी कार का लॉकिंग सिस्टम
अजमेर IG के सामने वाहन चोर ने 5 मिनट में हैक कर दिया लग्जरी कार का लॉकिंग सिस्टम
शातिर वाहन चोर का डेमो देखकर अजमेर रेंज आईजी रूपिन्दर सिंह भी हैरान रह गए। मजबूत लॉकिंग सिस्टम का दावा करने कंपनी की लग्जरी कार पांच मिनट में उड़ा ली। यह उसने चाइनीज चिप व डिवाइस की मदद से किया। अजमेर जिले की आदर्शनगर थाना पुलिस व जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अन्तरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पूरे गिरोह के सरगना समेत दो सदस्यों को भी पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों से पौने दो करोड़ रुपए की कीमत की 11 लग्जरी कारें बरामद की गई हैं।

मीडिया से बातचीत में आईजी रूपिंदर सिंह ने बताया कि वाहन चोर गिरोह ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, यूपी से सौ से ज्यादा लग्जरी कारें चुराई हैं। गिरोह का सरगना सवाई माधोपुर के बामनवास का रहने वाला कुंजीलाल गुर्जर उर्फ बन्नेसिंह है। गिरोह के गुर्गे दौसा के लालसोट मंडावरी निवासी विनोद कुमार मीणा व जोधपुर जाखन ढाणी ओमपुरा निवासी विमल कुमार है। चोरी के वाहन खरीदने वाले जांगुवास निवासी रामनिवास बिश्नोई को भी पुलिस ने पकड़ा है।
जब वाहन चोर गिरोह सरगना कुंजीलाल गुर्जर ने आईजी के सामने डेमो दिया तो चाइनीज चिप की मदद से महज पांच मिनट के भीतर लॉक सिस्टम हैक लिया। लॉकिंग सिस्टम हैक करने के बाद कार के पीछे की सीट के दरवाजे के पास के कांच को तोड़ दिया। पहले पीछे फिर चालक का गेट खोल ड्राइविंग सीट पर पहुंचा। हाईटेक एक्स टूल, ओबी स्टार की-मास्टर डिवाइस से कार का सिस्टम हैक कर मास्टर चाबी से कार स्टार्ट कर दी। पुलिस ने की-मास्टर डिवाइस), मास्टर चाबी, सेंसर चिपें व पेचकस बरामद किया है।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications