AJmer : केकड़ी में निर्माणाधीन इमारत गिरी, एक दर्जन से ज्यादा मजदूर मलबे में दबे, 6 बाहर निकाले, VIDEO

अजमेर, 4 फरवरी। राजस्थान के अजमेर जिले के केकड़ी में शुक्रवार दोपहर दो बजे दो मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिर गई, जिसके मलबे में करीब एक दर्जन लोग दब गए। इनमें से छह लोगों को बचाव दल ने सुरक्षित निकाल लिया।

Recommended Video

    AJmer : केकड़ी में निर्माणाधीन इमारत गिरी, एक दर्जन से ज्यादा मजदूर मलबे में दबे, 6 बाहर निकाले
    14-15 मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे

    14-15 मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे

    पुलिस, प्रशासन व सिविल डिफेंस की टीमें बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। केकड़ी में अजमेर रोड पर हुए इस हादसे के दौरान 14-15 मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। अभी भी मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

    तीसरी मंजिल की छत डाली जा रही थी

    तीसरी मंजिल की छत डाली जा रही थी

    जांच में सामने आया कि अजमेर जिले के केकड़ी में मौके पर कॉमर्शियल बिल्डिंग बन रही थी। यहां शुक्रवार को तीसरी मंजिल की छत डाली जा रही थी। इस दौरान हादसा हो गया। घटनास्थल पर सिविल डिफेंस की टीम भी मौजूद है।

    मलबे से निकाले गए छह मजदूर

    मलबे से निकाले गए छह मजदूर

    मलबे से निकाले गए छहों मजदूरों को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से तीन मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि शेष तीन मजदूर अभी भी उपचाराधीन हैं।

    ये हुए घायल

    ये हुए घायल

    घायलों में मुन्ना खान निवासी खाईगढ़ पुरानी केकड़ी, कैलाश व संजू निवासी पारा, सोनिया निवासी गुलाबगांव, माया व मनोज निवासी कोहड़ा शामिल हैं।

    आरसीसी का काम चल रहा था

    आरसीसी का काम चल रहा था

    मीडिया से बातचीत में घायल मजदूर संजू ने बताया कि इमारत की आरसीसी का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक एक बल्ली खिसक कर नीचे गिर गई। इसके बाद संतुलन बिगड़ने पर शेष बल्लियां भी गिर गई और पूरी इमारत ढह गई।

    राहत व बचाव कार्य शुरू करवाया

    राहत व बचाव कार्य शुरू करवाया

    केकड़ी में निर्माणाधीन इमारत गिरने की सूचना पर एएसपी सिटी विकास सागवान, ​डीएसपी खींव सिंह, पालिका चेयरमैन कमलेश साहू, तहसीलदार राहुल पारीक, एसएचओ सुधीर कुमार उपाध्याय आदि मौकेक पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू करवाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+