RPS Divya Mittal : दिव्‍या मित्‍तल की 'दिव्‍यदृष्टि', ACB के आने से पहले झील में डूबो दिए 2 Cr. की घूस के राज

अजमेर में स्‍पेशल ऑपरेशन ग्रुप की एएसपी दिव्‍या मित्‍तल को राजस्‍थान भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो की टीम ने दो करोड़ रुपए की घूस मांगने के मामले में पकड़ा अरेस्‍ट किया था।

RPS Divya Mittal ASP SOG ACB

Divya Mittal RPS Arrested By Rajasthan ACB : दो करोड़ रुपए की घूस मांगने के मामले में राजस्‍थान भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो के शिकंजे में आई एसओजी की एएसपी दिव्‍या मित्‍तल की दिव्‍य दृष्टि का भी खुलासा हुआ है। एसीबी की कार्रवाई से पहली रात ही दिव्‍या मित्‍तल ने मिठाई के पांच डिब्‍बे, दो मोबाइल फोन और बैग अजमेर की आनासागर झील में फेंक दिए थे।

एसीबी की कार्रवाई की भनक एक दिन पहले ही लग गई

एसीबी की कार्रवाई की भनक एक दिन पहले ही लग गई

कहा जा रहा है कि एएसपी दिव्‍या मित्‍तल को एसीबी की कार्रवाई की भनक एक दिन पहले ही लग गई थी। शायद इसीलिए दिव्‍या मित्‍तल अजमेर रविवार रात को करीब दस बजे सरकारी कार के चालक बहादुर सिंह को साथ लेकर जयपुर रोड एआरजी सिटी स्थित सी ब्‍लॉक के निजी फ्लैट-204 पहुंची और वहां से मिठाई के पांच-छह डिब्‍बे, दो बैग और दो मोबाइल फोन लेकर ब्‍यावर होते हुए उदयपुर चली गई।

Recommended Video

    Rajwinder Singh Bhatti को क्यों बनाया गया Bihar का नया DGP ?, जानें सबकुछ | वनइंडिया हिंदी |*News
    मिठाई के डिब्‍बे, मोबाइल व बैग आनासागर झील में फेंक दिए

    मिठाई के डिब्‍बे, मोबाइल व बैग आनासागर झील में फेंक दिए

    उदयपुर से वापस अजमेर लौटते समय एसीबी ने दिव्‍या मित्‍तल को अरेस्‍ट कर लिया था। यह भी कहा जा रहा है कि अजमेर से ब्‍यावर जाते समय रास्‍ते में दिव्‍या मित्‍तल ने मिठाई के डिब्‍बे, मोबाइल व बैग आनासागर झील में फेंक दिए थे। मोबाइल फोन में शिकायतकर्ता को चैट में धमकाने का रिकॉर्ड था। कार्रवाई से पहले मोबाइल फोन, बैग व मिठाई के डिब्‍बे के आनन फानन में घर से ले जाने की भी एसीबी गहनता से जा कर रही है।

    Divya Mittal 2010 बैच की आरपीएस अधिकारी

    Divya Mittal 2010 बैच की आरपीएस अधिकारी

    बता दें कि Divya Mittal मूलरूप से राजस्‍थान के झुंझुनूं जिले में चिड़ावा की रहने वाली है। 2010 बैच की आरपीएस अधिकारी हैं। लम्‍बे समय तक उदयपुर में पोस्‍टेड रहीं और बीते दो साल से एसओजी की चौकी प्रभारी थीं। एसीबी को हरिद्वार की दवा कंपनी के मालिक ने शिकायत की थी कि करीब 12 करोड़ की दवाइयां पकड़ने के मामले में दिव्‍या मित्‍तल दलाल कांस्‍टेबल सुमित बिश्‍नोई के जरिए दो करोड़ रुपए की घूस मांग रही थी। पचास लाख में सौदा तय हुआ था। एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल फैलाया तो शक होने पर दलाल भाग गया, जिससे वह ट्रेप नहीं हो सका।

    मित्‍तल को एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया गया

    मित्‍तल को एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया गया

    रविवार को एसीबी ने दबिश देकर दिव्‍या मित्‍तल को दो करोड़ की रिश्‍वत के मामले में पकड़ लिया और उसके जयपुर, उदयपुर व चिड़ावा समेत कई ठिकानों पर छापे मारे। मंगलवार को दिव्‍या मित्‍तल को एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है। उदयपुर में दिव्‍या मित्‍तल व दलाल सुमित बिश्‍नोई ने नेचर हिल पैलेस रिसॉर्ट बना रखा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+