शादी के 17 साल बाद ट्रक चालक के प्यार में पागल हुई 3 बच्चों की मां, बोली-'सबको छोड़ इसी के साथ रहूंगी'
राजस्थान के चूरू में अजब प्रेम की गजब स्टोरी (Churu Love Story) सामने आई है। इसमें अजमेर की एक शादीशुदा महिला चूरू निवासी ट्रक चालक के प्यार में इस कदर पागल हुई कि वह अपने ही नहीं बल्कि तीन बच्चों को भी रोता बिलखता छोड़ने को तैयार हो गई। बच्चे उसके लिपटकर रोते रहे। परिजनों ने खूब समझाइश की, मगर महिला का दिल नहीं पसीजा।

पुलिस के अनुसार अजमेर की रेखा के पति ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। इस पर पुलिस ने रेखा की तलाश की तो वह चूरू के राजेश मेघवाल के साथ मिली। पुलिस पूछताछ में रेखा ने बताया कि वह राजेश के साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहती है। हालांकि राजेश उम्र में रेखा से एक साथ छोटा है।
रेखा का कहना था कि वह पीओपी फैक्ट्री में काम करती थी। वहां ट्रक चालक राजेश का आना जाना था। उधर, पति शराब पीकर मारपीट करता था। इसलिए वह राजेश को दिल दे बैठी। राजेश फैक्ट्री में मिला तो दोनों में दोस्ती हो गई, जो बाद में प्यार में बदल गई। पुलिस को रेखा ने बताया कि राजेश का उसका पति से भी ज्यादा ख्याल रखता है। बीमार होने पर राजेश अपने खर्चे पर उसके लिए दवाइयां लाता था।
दोनों के बीच नजदीकियां बढी तो रेखा सितंबर को पति व तीन बच्चों को छोड़कर राजेश के पास चली आई दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। उधर, पति ने पुलिस थाने में पत्नी रेखा की गुमशुदगी दर्ज करवा दी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर अजमेर पुलिस ने रेखा को चूरू से प्रेमी राजेश के पास से दस्तयाब किया।
रेखा ने अपने बयानों में पूरी प्रेमी कहानी बयां की और अपने पति, तीन बच्चों व देरवानी और जेठानी की मौजूदगी में इच्छा जताई कि वह अपनी मर्जी से राजेश के साथ रहना चाहती है। रेखा की पहली शादी 17 साल पहले हुई थी। बड़े बेटे ने मां को प्रेमी के साथ जाने से रोकना भी चाहा, मगर रेखा ने एक नहीं सुनी। सबको छोड़कर वह अपने प्रेमी राजेश मेघवाल के साथ चूरू आ गई।












Click it and Unblock the Notifications