RBSE 12th Arts Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, यहां कर सकते हैं
RBSE 12th Arts Result 2023: राजस्थान में 12वीं कला संकाय के विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। बोर्ड दोपहर सवा तीन बजे रिजल्ट घोषित करेगा।

Rajasthan Board 12th Arts Result 2023: अजमेर स्थित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से शु्क्रवार सवा तीन बजे 12वीं कला संकाय का परिणाम घोषित किया जाएगा।
राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला प्रेस कॉन्फ्रेंस करके परीक्षा परिणाम की घोषणा करेंगे। आरबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajresults.nic.in पर दोपहर सवा तीन बजे बाद रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
बता दें कि राजस्थान के 7 लाख से भी ज्यादा कला संकाय के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल 96.33 फीसदी स्टूडेंट पास हुए थे। उल्लेखनीय है कि बोर्ड की ओर से विज्ञान और वाणिज्य का परिणाम पूर्व में ही घोषित किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications