RBSE 12th Arts Result : राजस्थान शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, यहां देखें परिणाम

RBSE 12th Arts Result : राजस्थान शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, यहां देखें परिणाम

अजमेर, 6 जून। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वाणिज्य व विज्ञान संज्ञाय के बाद अब सोमवार को 12वीं कला वर्ग का भी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष और माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रशासक एलएन मंत्री ने दोपहर सवा 12.15 बजे अजमेर स्थित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय में कंप्यूटर पर बटन दबाकर परिणाम जारी किया। कला वर्ग के छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.gov.in पर देख सकते हैं।

Recommended Video

      RBSE Rajasthan Board 12th Result 2022: 12वीं आर्ट्स में 96.33% छात्र पास | वनइंडिया हिंदी | #News
      12th arts rajasthan

      मीडिया से बातचीत में प्रशासक एलएन मंत्री ने बताया कि राजस्थान में कला वर्ग 2022 का परिणाम 96.33 रहा है। इसमें छात्राओं का परिणाम 97.21 तथा छात्रों का 95.44 प्रतिशत रहा है। कला संकाय से 6 लाख 52 हजार 610 परीक्षार्थी और वरिष्ठ उपाध्याय में 4058 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सभी का परिणाम जारी कर दिया गया है।

      मालूम हो कि शिक्षा बोर्ड ने 1 जून को सीनियर सैकंडरी विज्ञान औंर वाणिज्य वर्ग का परिणाम जारी कर दिया था। अब कला वर्ग के स्टूडेंट रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि पिछले साल सीनियर सेकंडरी कला, विज्ञान औंर वाणिज्य वर्ग का रिजल्ट 24 जुलाई को किए गए थे। कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षाएं स्थगित की गई थी। विद्यार्थियों को आठवीं-दसवीं के अंकों के आधार पर प्रमोट किया गया था। बोर्ड बारहवीं विज्ञान और कॉमर्स, कला वर्ग के रिजल्ट निकाल चुके हैं। अब स्टूडेंट्स की नजरें दसवीं के रिजल्ट पर टिकी हैं। बोर्ड के लिहाज से यह सबसे बड़ा रिजल्ट होगा। इसमें 10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+