RPSC RAS Exam 2021 : राजस्थान में 988 पदों पर होगी आरएएस भर्ती परीक्षा 2021, आवेदन 28 जुलाई से
अजमेर, 21 जुलाई। हाल ही आरएएस भर्ती परीक्षा 2018 का परिणाम जारी किया गया है। आरपीएससी टॉपर्स की सक्सेस स्टोरी सुर्खियों में हैं। इस बीच राजस्थान सरकार ने बेरोजगार युवाओं को अब आरएएस भर्ती परीक्षा 2021 की सौगात दी है।

आरएएस भर्ती परीक्षा 2021 के आवेदन 28 जुलाई से शुरू
अजमेर स्थित राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 की विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। आरएएस भर्ती परीक्षा 2021 कुल 988 पदों पर आयोजित होगी। इसके लिए 28 जुलाई 2021 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।

राज्य सेवा के 363व अधीनस्थ सेवाओं के 625 पद
राजस्थान लोक सेवा आयोग की सचिव शुभम चौधरी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि आरएएस यानी राजस्थान प्रशासनिक सेवा के कुल 986 पदों के लिए आरएएस भर्ती परीक्षा 2021 का आयोग आयोजन करेगा। इसके लिए 28 जुलाई से 27 अगस्त आवेदन किए जा सकते हैं। आरएएस भर्ती 2021 में 363 पद राज्य सेवा और 625 पद अधीनस्थ सेवाओं के हैं।

ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को मिलेगा फायदा
राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपीएससी की ओर से जारी किए गए विज्ञापन में ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थी को पहली बार आरक्षण का लाभ देने की जानकारी दी गई है। आरएएस भर्ती परीक्षा 2021 में नियमानुसार आयु सीमा व शुल्क में छूट मिलेगी।

आरएएस भर्ती परीक्षा 2021 के आवेदन का शुल्क
बता दें कि राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा यानी आरएएस 2021 से संबंधित विस्तृत जानकारी RPSC की वेबसाइट से ली जा सकती है। वहीं, परीक्षा ऑनलाइन आवेदन 150 रुपए से 350 रुपए है। 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र होंगे। आयु सीमा की गणना एक जनवरी 2022 से होगी।

आरएएस भर्ती परीक्षा 2021 के पद
-राज्य सेवा 363
आरएएस 76
आरपीएस 77
लेखा सेवा 32
सहकारी सेवा 33
नियोजन सेवा 7
कारागार सेवा 9
उद्योग सेवा 4
राज्य बीमा सेवा 3
वाणिज्यक कर सेवा 38
नागरिक रसद सेवा 6
पर्यटन सेवा 4
परिवहन 7
समेकित बाल विकास 8
ग्रामीण विकास 21
श्रम कल्याण सेवा 1
राज्य कृषि सेवा 37
-अधीनस्थ सेवा 625
कुल 988












Click it and Unblock the Notifications