तलाक के बाद मायके में पड़ोसी दुकानदार के प्रेम जाल में फंसी युवती, यूं हुआ मामले का खुलासा
अजमेर। राजस्थान के अजमेर की क्लॉक टावर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर 3 साल तक तलाकशुदा युवती का देहशोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

क्लॉक टावर थानाधिकारी सूर्यभान सिंह ने बताया कि गत 6 अक्टूबर को थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि 11 साल पहले उसका तलाक हो गया था। इसके बाद से वह अपने पीहर में मां के पास रह रही है। घर के पास ही दुकान करने वाले आरीफ अब्बासी ने उससे दोस्ती गांठी और शादी का झांसा देकर पिछले तीन साल से उसके साथ देहशोषण कर रहा है।
पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाकर आरोपी आरीफ की तलाश की गई लेकिन वह भूमिगत हो गया। आरोपी के घर आने की खबर मिलते ही उसे दबोच लिया। आरोपी का दुष्कर्म संबंधी मेडिकल मुआयना करवाया जाएगा। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications