100 रुपए ट्रांसफर करना 3 बार हुआ फेल, फिर युवती के खाते से निकले एक लाख 20 हजार रुपए

अजमेर। वैश्विक महामारी कोरोना में जहां एक ओर लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर शातिर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके रुपए उड़ा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अजमेर में सामने आया है। यहां एक युवती ने जॉब दिलवाने के नाम पर 1 लाख 20 हजार रुपए हड़पने की रिपोर्ट अलवर गेट पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सौ रुपए भेजने का लिंक भेजा

सौ रुपए भेजने का लिंक भेजा

अजमेर के अलवर गेट थाने के हैड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मदार निवासी आस्था ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि इंटरनेट पर उसे ऑनलाइन जॉब दिलवाने का विज्ञापन नजर आया था। वह बेरोजगार थी तो उसने जॉब के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क किया। उक्त नंबर पर बात की तो उन्होंने सो रुपए ट्रांसफर करने के लिए एक लिंक भेजा।

 खाते से तीन बार निकले 40-40 हजार रुपए

खाते से तीन बार निकले 40-40 हजार रुपए

आस्था ने सौ रुपए भेजना चाहा तो उसका ट्रांजेक्शन लगातार तीन बार फेल हुआ। इस पर उसे लगा कि लिंक गलत दिया होगा। इसके थोड़ी बाद ही उसके बैंक खाते से तीन बार 40-40 हजार करके कुल एक लाख 20 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया।

मुम्बई से जुड़े ठग के तार

मुम्बई से जुड़े ठग के तार

उसने उस नंबर पर वापस बातचीत भी की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इससे आस्था को अपने साथ ठगी होने का एहसास हो गया। आस्था ने ठगी करने वाले व्यक्ति द्वारा मुंबई का एड्रेस देने की भी जानकारी दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+