OMG :कोबरा ने बनाया दो मुंह के सेंड बोआ सांप को शिकार, देखिए Live

अजमेर, 9 जून। राजस्थान के अजमेर की राधा विहार कॉलोनी में उस समय दहशत फैल गई। जब एक कोबरा सांप गार्डन की दीवार में घुस गया। सूचना मिलते ही सर्प रक्षक विजय यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने सांप को रेस्क्यू किया तो तुरंत ही सांप ने दो मुंह के एक सांप को उगल दिया।

Recommended Video

    OMG :कोबरा ने बनाया दो मुंह के सेंड बोआ सांप को शिकार, देखिए Live
    OMG: Cobra made two-faced sand boa snake prey, watch Live

    सर्प रक्षक विजय यादव ने बताया कि रेस्क्यू किया गया स्पेक्टिकल कोबरा सांप है। इसकी लंबाई साढ़े 6 फीट है। इसने दो मुंह के विषहीन सेंड बोआ सांप को अपना शिकार बना लिया था, लेकिन जैसे ही उसे छू लिया तो उसने इस सांप को उगल कर बाहर निकाल दिया।

    उन्होंने बताया कि सांप बेहद संवेदनशील होता है। अगर उसने कुछ खाया है और किसी ने उसे छू लिया तो वह उसे तुरंत उगल देगा। रेस्क्यू किए गए कोबरा को जंगल में छोड़ दिया गया।

    यादव ने यह भी कहा कि जंगल में इनका भोजन नहीं मिलने के कारण भोजन की तलाश में सांप शहरों की तरफ आते हैं। इन्हें मारने के बजाय इनका संरक्षण करें जिससे कि पर्यावरण संतुलन में रहे और प्लेग जैसी महामारी से भी हम बच सकें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+