OLX पर सेना का जवान बनकर युवक को लगा दिया हजारों का चूना, नहीं मिली बुलेट
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में ठगी का मामला सामने आया है। ओएलएक्स के जरिए ठगी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। अजमेर के एक युवक को रॉयल एनफील्ड बेचने के नाम पर ठगी का शिकार बना लिया। इसका मामला क्लॉक टावर थाना पुलिस ने दर्ज किया है। केसरगंज चौकी इंचार्ज ने बताया कि नितिन बैराणी ने मनजीत सिंह नाम के शख्स के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। जिसमें बताया कि ओएलएक्स पर उसने रॉयल एनफील्ड बेचने का विज्ञापन देखा। उसने बेचने वाले व्यक्ति से बात की तो उसने खुद को सेना का जवान बताया और दोनों के बीच 80 हजार रुपए में सौदा भी तय हो गया।

मनजीत सिंह ने 5100 रुपए पेटीएम करने को कहा बाद में किश्तों में उसे 54 हजार रुपए अपने अकाउंट में जमा करवा लिए। इतने पैसे देने के बाद भी जब बुलेट की डिलिवरी नहीं हुई तो नितिन को शक हुआ।

मनजीत ने नितिन से बुलेट को किशनगढ़ पहुंचाने की बात कहते हुए शेष राशि भी अकाउंट में डलवाने को कहा लेकिन वह उसकी बातों में नहीं आया और फिर उसने पुलिस स्टेशन जाकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस कथित सेना के जवान की तलाश में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications