क्या राजस्थान में लिखी गई नुसरत जहां-निखिल जैन के अलगाव की पटकथा? जानिए यश दासगुप्ता का रोल

अजमेर, 12 जून। पश्चिम बंगाल से टीएमसी सांसद व बांग्ला फिल्मों की शीर्ष अभिनेत्री नुसरत जहां और उनके पति निखिल जैन की राहें जुदा हो गई हैं। साथ ही पति और पत्नी के बीच किसी तीसरे की एंट्री भी हो चुकी है। तीसरा शख्स भले ही नुसरत जहां और निखिल जैन की प्रेम कहानी में 'विलेन' सा बनकर आया हो, मगर असल में वह भी बांग्ला फिल्मों का नामी अभिनेता है। नाम है यश दासगुप्ता।

2019 में हुई थी निखिल व नुसरत की शादी

2019 में हुई थी निखिल व नुसरत की शादी

19 जून 2019 को तुर्की में विवाह बंधन में वाले नुसरत जहां व निखिल जैन के रिश्ते में खटास उस वक्त बढ़ गई थी जब पांच नवंबर 2020 से नुसरत व निखिल एक-दूसरे से अलग रहने लगे थे और अब नुसरत जहां गर्भवती हैं। सार्वजनिक तौर पर वे निखिल से अपनी शादी तोड़ने का ऐलान भी कर चुकी हैं।

 नुसरत और निखिल के बीच बढ़ी दूरियां

नुसरत और निखिल के बीच बढ़ी दूरियां

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि नुसरत और निखिल के बीच दूरियां इतनी बढ़ गई कि रिश्ता ही खत्म होने को है। इस सवाल का जवाब राजस्थान से जोड़कर देखा जा रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नुसरत जहां और निखिल जैन के अलगाव की पटकथा राजस्थान में लिखी गई है।

 एसओएस कोलकाता में नजर आए नुसरत व यश

एसओएस कोलकाता में नजर आए नुसरत व यश

इस दावे के पीछे तर्क ये है कि शादी के बाद नुसरत जहां और निखिल के बीच कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक चलता रहा। फिर 21 अक्टूबर 2020 नुसरत जहां और यश दासगुप्ता की फिल्म 'एसओएस कोलकाता' रिलीज हुई। कहते हैं नुसरत और यश फिल्म की शूटिंग के दौरान ही एक दूसरे के करीब आए थे।

 यश के साथ अजमेर का दौरा

यश के साथ अजमेर का दौरा

नुसरत जहां और निखिल जैन की कहानी में तब नया मोड़ आया जब नुसरत जहां ने राजस्थान का भ्रमण किया। राजस्थान भ्रमण फिल्म प्रमोशन के लिए नहीं बल्कि निजी तौर पर था और खास बात यह है कि इसमें नुसरत के साथ निखिल की बजाय यश दासगुप्ता थे। ये लोग अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह समेत राजस्थान में कई जगह गए थे।

 नुसरत के गर्भवती होने की निखिल को जानकारी नहीं

नुसरत के गर्भवती होने की निखिल को जानकारी नहीं

कहते हैं कि नुसरत जहां और यश दासगुप्ता के राजस्थान के भ्रमण के बाद निखिल जैन के साथ उसके रिश्तों में दरार काफी बढ़ गई थी। पांच नवंबर 2020 को नुसरत अपना बैग और अपनी कीमती निजी वस्तुएं लेकर निखिल के फ्लैट से चली गई थीं। उसके बाद से दोनों अलग रह रहे हैं। नुसरत के गर्भवती होने की खबर पर निखिल ने कोई जानकारी नहीं होने की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+