IPS अधिकारी संजय श्रोत्रिय बने RPSC चेयरमैन, RAS मेंस परीक्षा को लेकर कही ये बात
अजमेर, 14 फरवरी। राजस्थान में आरएएस मुख्य परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर हो रहे आंदोलन के बीच आरपीएससी को नया मुखिया मिल गया है। नाम है संजय श्रोत्रिय। फिलहाल राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) में जसवंत राठी कार्यवाहक चेयरमैन के रूप में कार्य देख रहे हैं। अब राजस्थान राज्यपाल ने संजय श्रोत्रिय की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

आईपीएस अधिकारी रहे संजय श्रोत्रिय मुख्यमंत्री के सुरक्षा सलाहकार भी रह चुके हैं। भूपेंद्र यादव के सेवानिवृत होने के बाद से ही राजस्थान सरकार ने यहां स्थाई अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की थी। यादव के बाद कुछ समय के लिए शिवसिंह राठौड़ ने कार्यभार संभाला था। शिवसिंह की सेवानिवृति के बाद जसवंत राठी को कार्यभार सौंपा गया था।
राजस्थान लोक सेवा आयोग राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सभी प्रतियोगी परीक्षाएं तय तिथि पर कराने के लिए आयोजित किए जाने के लिए प्रतिबद्ध है। कलैंडर की घोषणा भी इसीलिए गई की है। कुछ अभ्यर्थियों की मांग पर आरएएस मुख्य परीक्षा-2021 (RAS Mains exam) को स्थगित करना हित में नहीं है। यह बात आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. जसवंत सिंह राठी ने कही है।
उधर, कई आरएएस मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के नाम पत्र भेजकर पाठ्यक्रम में बदलाव के चलते पढ़ाई और कोरोना संक्रमण का हवाला देते हुए 25-26 फरवरी की परीक्षा स्थगित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कुछ और वक्त देने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications