Rajasthan : हौद में गिरे बच्‍चे को बचाने के चक्‍कर में एक ही परिवार के चार युवकों ने गंवाई जान

अजमेर, 29 अगस्‍त। राजस्‍थान के अजमेर जिले के श्रीनगर थाना इलाके के लवेरा गांव में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर एक बच्‍चे को बचाने के लिए चार युवकों ने जान की बाजी लगा दी। बच्‍चा सूखी पड़ी हौद में गिर गया था। मरने वाले चारों युवक एक ही परिवार से हैं। हादसे के बाद वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। अजमेर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने देर रात मौका मुआयना किया। शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया गया है।

ajmer

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को अजमेर जिले के लवेरा गांव में एक बच्चा लगभग सूखी पड़ी हौद में गिर गया था। उसको बचाने के लिए चचेरे भाई शैतान गुर्जर, देवकरण गुर्जर, शिवराज गुर्जर और महेंद्र गुर्जर उतरे थे। उनमें से कोई बाहर नहीं निकला. तो तीन अन्य लोग भी हौद में उतरे। उन्‍होंने देखा कि बच्‍चा व चार चचेरे भाई बेहोशी की हालत में थे।

सूचना पर श्रीनगर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची। बाद में सभी को हौद से निकालकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां चचेरे भाइयों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को नसीराबाद अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
मासूम बच्चे समेत तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर किया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर भी नसीराबाद असपताल पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से मृतकों के आश्रितों के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। बाद में परिजन और ग्रामीण भी आश्रितों को आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग पर अड़ गये। उन्‍होंने आशंका जताई कि हौद में जहरीली गैस निकलने के कारण चारों की जान गई है, क्‍योंकि हौद में महज साढ़े तीन पानी ही भरा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+