खाद्य सामग्री लेकर पहुंची टीम को फ्रिज में रखा मिला चिकन
अजमेर। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन के दौरान अजमेर जिला प्रशासन को सम्पर्क पोर्टल पर खाद्य सामग्री नहीं होने की झूठी शिकायत दर्ज करवाना खानपुरा के चांद मोहम्मद को भारी पड़ गया है।

इन धाराओं में मामला दर्ज
शिकायत झूठी पाई जाने पर रसद विभाग ने उसके खिलाफ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 तथा भारतीय दण्ड सहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज कराया है। जांच अधिकारी ओम बिश्नोई ने बताया कि खानपुरा के रहने वाले चांद मोहम्मद ने 10 अप्रेल को सम्पर्क पोर्टल हैल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके घर पर खाने को कुछ भी सामग्री नहीं है और उसकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है।

साधन सम्पन्न है परिवार
मामला सामने आते ही जिला प्रशासन ने तुरन्त खाद्य सामग्री भेजी। रसद विभाग की ओर से जिला प्रवर्तन निरीक्षक हेमन्त आर्य जब उसके घर पहुंचे तो चांद मोहम्मद के घर में मोटर साइकिल, कूलर, फ्रिज आदि सामान मिला।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
फ्रिज में पर्याप्त मात्रा में चिकन और रसोई में पर्याप्त खाद्यान्न एवं आटा मिला। वह बीपीएल या अन्त्योदेय श्रेणी में भी शामिल नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन निरीक्षण राहुल भंवरिया ने चांद मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसके तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications