राजस्थान: लॉकडाउन में दूधिया बनकर बाइक से घूम रहा था युवक, पुलिस ने रोका तो पकड़ी गई चोरी

अजमेर। कोरोना संकट के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। लोगों को घरों में रहने को कहा जा रहा है। लोग बेहद जरूरी कार्यों के लिए बाहर आ रहे हैं, जबकि कई ऐसे भी हैं जो शौकिया घूमने के लिए लॉकडाउन के नियम तोड़ रहे हैं।

fake milk seller caught in lockdown in Pushkar ajmer

गुरुवार को एक ऐसा ही मामला राजस्थान के अजमेर जिले की तीर्थ नगरी पुष्कर में देखने को मिला है। पुलिस और पुलिस मित्र टीम ने पुष्कर थाना इलाके के गनाहेड़ा फाटक से ऐसे ही एक व्यक्ति को पकड़ा है। यह शख्स फर्जी दूध बेचने वाला दूधिया बनकर घूम रहा था। थानाधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि शक होने पर पुलिस ने दूध का डिब्बा खुलवाया तो उसकी चोरी पकड़ी गई। डिब्बे में दूध की एक बूंद भी नहीं थी। इतना ही नहीं डिब्बे के अंदर जंग लगी हुई थी। डिब्बे में छेद था। पुलिस ने तुरंत चालान बनाकर बाइक को सीज कर दिया।

इधर, दीवार ढहने से 3 साल बच्ची की मौत
अजमेर के गणेशगढ़ पर कच्ची दीवार गिरने से 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। उसके पिता व दो अन्य घायल हो गए। घायलों का फिलहाल इलाज चल रहा है। किशनगंज थाने के एएसआई कुंभाराम ने बताया कि गणेशगढ़ निवासी शिव सिंह की 3 वर्षीय बेटी निविया पर कच्ची दीवार गिर गई। मलबे के नीचे दबने से निविया की दर्दनाक मौत हो गई। शिव सिंह और दो अन्य के भी चोट आई। उन्होंने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य भी उसी कमरे में सो रहे थे। लेकिन गनीमत रही कि और किसी के गंभीर चोट नहीं आई है। मृतका निविया के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+