Adhai Din ka Jhonpra: BJP MP बोहरा बोले-'संस्कृत कॉलेज पर बनी अजमेर की ये मजिस्द, अब वो दिन नहीं...'
Ramcharan Bohra MP Viral Video: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। इस बीच राजस्थान से भाजपा सांसद का बयान वायरल हो रहा है।
दरअसल, राजस्थान के जयपुर से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने अजमेर की एक मस्जिद के बारे में बयान दिया है कि यह संस्कृत महाविद्यालय को तोड़कर उस पर बनाई गई है। अब वो दिन दूर नहीं जब यहां संस्कृत के मंत्र गूंजेंगे।

यह भी पढ़ें- Mewaram Jain Net Worth: कितना अमीर है मेवाराम जैन, जो सरपंच से MLA बनकर बनवा बैठा डर्टी पिक्चर
बता दें कि 8 जनवरी 2024 को राजस्थान विश्वविद्यायल के 78वें दीक्षांत समारोह में जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ने विशिष्ट अतिथी के तौर पर शिकरत की थी।
मंच पर राज्यपाल कलराज मिश्र की मौजूदगी में जयपुर सासंद रामचरण बोहरा ने कहा कि हमारे राजस्थान में अढाई का दिन झोपड़ा, जो अजमेर में स्थित है। यह अजमेर में तीर्थ गुरु पुष्कर के निकट एक संस्कृत महाविद्यालय था।
रामचरण बोहरा ने यह भी कहा कि यह ऐतिहासिक सत्य है कि संस्कृत महाविद्यालय का निर्माण महाराजा विग्रहराज चौहान ने करवाया था। तब इसका नाम सरस्वती कंठभरन नामक संस्कृत विद्यालय के रूप में करवाया था।
रामचरण बोहरा ने कहा कि अढाई दिन के झोपड़े का निर्माण पहले निर्मित संस्कृत महाविद्यालय को तोड़कर उस पर करवाया गया। यह काम मोहम्मद गौरी के आदेश पर उनके गवर्नर कुतुबददीन ऐबक ने सन 1194 में करवाया था।
जयपुर सांसद बोहरा के अनुसार मोहम्मद गौरी ने तराइन के दूसरे युद्ध में पृथ्वीराज चौहान को हरा दिया था। इसके बाद अजमेर में स्थित इस सुंदर संस्कृत महाविद्यालय को तोड़कर उस पर मजिस्द (अढाई दिन का झोपड़ा) बना दी। अब वो दिन दूर नहीं जब यहां संस्कृत मंत्रोच्चार गूंजेंगे।












Click it and Unblock the Notifications