मोहल्ले की 2 लड़कियां पुलिस थाने पहुंच बोलीं-'प्यार करती हैं एक-दूसरे से, अब शादी करके ही मानेंगी'

अजमेर। पहले इन दोनों में दोस्ती थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और अब ये एक-दूजे के बिना नहीं रह सकती है। एक ही मोहल्ले की ये दोनों लड़कियां शादी करना चाहती हैं। परिवार इनकी शादी की राह में रोड़ा बने तो दोनों पुलिस थाने पहुंच गई और बालिग होने तक तर्क देकर शादी की जिद अड़ी हैं।

Ajmer two girls wants marry with each other

यह अजीब मामला राजस्थान के अजमेर के गंज थाना क्षेत्र का है। जहां पड़ोस में साथ पली बढ़ी दो युवतियों ने जीवन साथ बिताने की सोच ली है। इसका विरोध करने वाले परिजनों के खिलाफ भी इन्होंने पुलिस को परिवाद दर्ज करवाया।पुलिस ने परिजनों को थाने में बुलाकर बालिग होने के कारण किसी भी तरह की जोर जबरदस्ती नहीं करने की बात कहकर परिजनों को थाने से रवाना कर दिया।

पुलिस थाने पहुंची एक युवती का कहना है कि वह वर्तमान में फूल पत्ती बनाकर 15 हजार रूपए महिने के कमा रही है। वह उसकी पसंद का ख्याल अच्छे से रख लेगी। दोनों अलग से मकान लेकर रह लेंगी। वहीं, दूसरी युवती का कहना रहा कि समलैंगिक रिश्तों को अब तो सरकार ने भी परमिशन दे दी है, ऐसे में परिवार या समाज उनके लिए बाधा नहीं बन सकता है। इस प्रेम कहानी को लेकर शहर भर में चर्चा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+