पार्टी में Dirty Dance करने वाले Ajmer Discom इंजीनियरों पर गिरी गाज, MD ने की कार्रवाई, देखें Video
पार्टी में Dirty Dance करने वाले Ajmer Discom इंजीनियरों पर गिरी गाज, MD ने की कार्रवाई, देखें Viral Video
अजमेर, 30 जुलाई। रिटायरमेंट पार्टी में लड़कियों के साथ डर्टी डांस करने वाले अजमेर डिस्कॉम के इंजीनियरों पर गाज गिरी है। इंजीनियरों का अश्लील डांस वीडियो वायरल होने के बाद डिस्कॉम के एमडी एनएस निर्वाण ने कार्रवाई की है। खबर है कि सतर्कता के अधीक्षण अभियंता बीएस सोनी को एपीओ किया गया है जबकि रिटायर्ड अधीक्षण अभियंता बीएस शेखावत को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।

एपीओ अवधि में एसई बीएस सोनी का मुख्यालय झुंझुनूं कार्यालय
एपीओ अवधि में एसई बीएस सोनी का मुख्यालय झुंझुनूं कार्यालय किया गया है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अजमेर के पुष्कर में आयोजित डिस्कॉम के इंजीनियरों की इस पार्टी में आने-जाने के लिए सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल हुआ है या नहीं? पार्टी और डांसर का इंतजाम किसने किया था? पार्टी के लिए पैसे किसने खर्च किए? पार्टी में राजस्थान के 11 जिलों के निगम अभियंता व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया था।
सीनियर और जूनियर के लिए पुष्कर के होटल में पार्टी का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजमेर डिस्कॉम की विजिलेंस शाखा के एसई बीएस शेखावत 30 जून को रिटायर होने वाले थे। 18 जून को डिस्कॉम के अपने सीनियर और जूनियर के लिए पुष्कर के होटल में पार्टी का आयोजन किया था। दावा किया जा रहा है कि इस पार्टी में 10 से ज्यादा जिलों के कर्मचारी शामिल हुए थे। डांस और शराब पी रहे कुछ इंजीनियर्स ने पार्टी के कुछ वीडियो बना लिए। हालांकि पार्टी में वीडियो बनाने की मना थी।

वीडियो आपसी विवाद के बाद सामने आया
माना जा रहा है कि पुष्कर में हुई पार्टी के बाद विजिलेंस ऑफिस के कर्मचारियों ने फिर से पार्टी के आयोजन का प्लान बनाया था, लेकिन इसे लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पार्टी के वीडियो सामने आए और सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इतने दिनों बाद यह वीडियो आपसी विवाद के बाद सामने आया। डांस एवं शराब पार्टी के वीडियो को लेकर डिस्कॉम के इंजीनियरों एवं कर्मचारियों में खासी चर्चा है।












Click it and Unblock the Notifications