Ajmer Dargah: विवाद के पीछे BJP, PM आवास के नीचे मस्जिद का दावा करूं तो खुदाई का ऑर्डर मिलेगा-ओवैसी
Ajmer Dargah Shiva Temple News: अजमेर दरगाह की जगह शिव मंदिर के हिंदू संगठनों के दावे के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू सेना अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने दावा किया है कि अजमेर दरगाह के स्थान पर संकट मोचन महादेव मंदिर हुआ करता था। हिंदू सेना की ओर से अजमेर की निचली अदालत में दायर की गई याचिका स्वीकार कर ली गई है। इसके बाद तो अजमेर दरगाह मंदिर विवाद में सियासत तेज हो गई है। AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की भी प्रतिकिया सामने आई है।
AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने अजमेर दरगाह शिव मंदिर विवाद के पीछे भाजपा का हाथ बताया है। मीडिया से बातचीत में ओवैसी ने कहा कि राजस्थान के अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह 800 साल से है। अजमेर दरगाह शरीफ को लेकर पहले कभी इस तरह का कोई दावा नहीं किया गया। आज लोग दावा कर रहे हैं कि वहां दरगाह नहीं है जबकि दरगाह शरीफ में तो हर साल नरेंद्र मोदी भी चादर चढ़ाते हैं। भिजवाते हैं। पीएम मोदी से पहले भी कई प्रधानमंत्रियों ने चादर भिजवाई हैं। हमारे पड़ोसी मुल्क डिप्लोमेसी के नाम पर यहां डेलिगेशन भी भेजते हैं।
यह भी पढ़ें- Ajmer Dargah: कौन थे ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती? शिव मंदिर के दावे के बीच जानिए अजमेर शरीफ दरगाह का इतिहास

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जिस दिन बाबरी मस्जिद-राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था, उस दिन ही मैंने कह दिया था कि अब इस फैसले के बाद कई और मामले सामने आएंगे। देश में 15 दरगाह और मस्जिद पर केस दायर हो चुका है। मोदी सरकार सुप्रीम कोर्ट में 1991 वर्शिप एक्ट पर दायर केस पर जवाब ही दायर नहीं कर रही है। इस एक्ट का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश की जा रही है। इस बात का ताजा उदाहरण यूपी की संभल मस्जिद है।
ओवैसी ने यह भी आरोप लगाया कि देश में जितनी मस्जिद और दरगाहें हैं, वहां पर बीजेपी-RSS के स्पॉन्सर्ड लोग हैं, जिनके जरिए माहौल पैदा किया जा रहा है। ये लोग लॉ एंड ऑर्डर का स्थिति पैदा करना चाह रहे हैं। अजमेर दरगाह मामले में याचिकाकर्ता ने जिस किताब का कोर्ट में जिक्र किया है, उसमें हिसाब से सबूत कहां है? मैं कल जाकर अर्जी डाल दूं कि प्रधानमंत्री के घर के नीचे मस्जिद थी तो क्या खुदाई का ऑर्डर दे देंगे? कल को बोल दूंगा संसद के नीचे कुछ और है तो क्या खुदाई का ऑर्डर मिल जाएगा?
अजमेर दरगाह शिव मंदिर विवाद क्या है?
हिंदू सेना अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने अजमेर की सिविल कोर्ट में 38 पेज याचिका दायर की है, जिसे 27 नवंबर को स्वीकार कर लिया गया। हिंदू सेना चीफ ने मांग की है कि अजमेर दरगाह को संकट मोचन महादेव मंदिर घोषित किया जाए। दरगाह का किसी तरह का पंजीकरण है तो उसे रद्द करके ASI सर्वेक्षण करवाकर हिंदुओं को वहां पूजा करने का अधिकार दिया जाए।
अजमेर सिविल कोर्ट ने विष्णु गुप्ता की याचिका स्वीकार कर अजमेर दरगाह समिति, अल्पसंख्यक मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को एक नोटिस जारी कर तीनों से 20 दिसंबर तक जवाब मांगा है। याचिका में गुप्ता ने रिटायर्ड जज हरबिलास शारदा द्वारा 1911 में लिखी गई किताब 'अजमेर: हिस्टॉरिकल एंड डिस्क्रिप्टिव' समेत तीन तर्कों के आधार पर दावा किया है। शारदा की 168 पन्नों की किताब में 'दरगाह ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती' नाम से एक पूरा चैप्टर है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications