तालिबानियों को PAK उपलब्ध करवा रहा धन और हथियार, भारत को भेजनी चाहिए सेना- दरगाह प्रमुख

अजमेर, 16 अगस्त। अफगानिस्तान में तालिबान राज लौट आया है। पूरा देश इस वक्त कराह रहा है। राजधानी काबुल पर भी तालिबान का कब्जा होते ही खुद राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी अहमदज़ई देश छोड़कर भाग चुके हैं। काबुल एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी के वीडियो दुनियाभर में वायरल हो रहे हैं। एयरपोर्ट पर फायरिंग में पांच लोगों की मौत की खबर है।

Ajmer Dargah chief

इस बीच राजस्थान के अजमेर शहर में स्थित विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के प्रमुख सैयद जेनुअल आबेदीन अली चिश्ती ने अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को लेकर बड़ा बयान जारी किया है।

Recommended Video

    Taliban in Afghanistan: तालिबान ने Jalalabad पर किया कब्जा, अब Kabul की बारी | वनइंडिया हिंदी

    उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान राज की घटना के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। पाकिस्तान ने ही तालिबान को धन और हथियार मुहैया करवाए, जिससे तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया है। यह घटनाक्रम पूरे विश्व के लिए चिंताजनक है। खासतौर से भारत के लिए। भारत के प्रमुख पदों पर बैठे लोगों को चाहिए कि वे भारतीय सेना को अफ़ग़ानिस्तान भेजे और वहां फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालकर लाए।

    साथ ही तालिबान को सबक सिखाने के लिए भी भारतीय सेना अफगानिस्तान में काम करें, जिससे एक अच्छा संदेश पूरे विश्व में जाएगा। उन्होंने इस घटना के लिए अमरीका को भी दोषी बताया और कहा कि अमरीका को अपनी सेना वहां से नहीं हटानी चाहिए थी। इस घटना के बाद आतंकवादी घटनाएं विश्वभर में बढ़ेंगी।

    वहीं, ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के चेयरमैन नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान हमेशा से आतंकवादियों को शह देता आया है और इस बार भी उसने अफगानिस्तान में तालिबानियों का कब्जा करवाने के लिए भी पूरा साथ दिया। इस घटना से भारत देश को भी खतरा हो सकता है। ऐसे में देश के हुक्मरान इस ओर ध्यान दें जिससे कि वहां फंसे लोगों को सुरक्षित वापस अपने देश लाया जा सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+