राजस्थान : कोरोना के बढ़ते कहर के चलते अजमेर दरगाह और पुष्कर का ब्रह्मा मंदिर 30 अप्रैल तक के लिए बंद

अजमेर। राजस्थान में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक होती जा रही है। कोरोना के आंकड़े रोजाना नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। गुरुवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड 33 मौतें हुईं और 6658 नए केस सामने आए हैं। राजस्थान सरकार कोरोना को लेकर काफी सख्ती बरत रही है। परीक्षाएं निरस्त या आगे खिसका दी गई हैं। वीकेंड लॉकडाउन भी लागू किया गया है।

दरगाह मंदिर 16 अप्रैल से बंद

दरगाह मंदिर 16 अप्रैल से बंद

इस बीच अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह और ऐतिहासिक ब्रह्मा मंदिर को लेकर राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 16 अप्रैल से दरगाह और ब्रह्मा मंदिर आम भक्तों के लिए बंद कर दिए गए हैं। यह पाबंदी 30 अप्रैल तक जारी रहेगी।

श्रद्धालु सीसीटीवी के माध्यम से दर्शन कर सकेंगे

श्रद्धालु सीसीटीवी के माध्यम से दर्शन कर सकेंगे

राजस्थान सरकार की नई कोरोना गाइडलाइन के बाद पुष्कर में उपखंड अधिकारी दिलीप सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर सहित नया रंगजी मंदिर व पुराना रंगजी मंदिर, गुरुद्वारा आदि धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। अलबत्ता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन बाहर से आने वाले श्रद्धालु सीसीटीवी के माध्यम से दर्शन कर सकेंगे।

अकीदतमंदों एवं जायरीनों का प्रवेश बंद

इसी तरह अजमेर स्थित दरगाह शरीफ को भी आज रात 12 बजे बाद से अकीदतमंदों एवं जायरीनों का प्रवेश बंद हो जाएगा। मजार शरीफ पर खादिम समुदाय कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए धार्मिक रस्म अदा करेंगे।

अंजुमन के सचिव वाहिद हुसैन अंगारा ने लोगों से आग्रह किया

अंजुमन के सचिव वाहिद हुसैन अंगारा ने लोगों से आग्रह किया

अंजुमन के सचिव वाहिद हुसैन अंगारा ने भी देशभर के लोगों से आग्रह किया है कि वे कोरोना नियमों की पालना करें और कहीं से भी अजमेर शरीफ के लिए रवाना न हो जब तक की सरकार की ओर से कोई छूट न मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+