अजमेर में नसीराबाद-ब्यावर मार्ग पर एक्सीडेंट, CRPF जवान समेत तीन की मौत

अजमेर, 13 दिसम्बर। राजस्थान के अजमेर जिले में नसीराबाद-ब्यावर मार्ग पर सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में सीआरपीएफ का एक जवान भी शामिल था। ये तीनों रविवार रात को एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में नसीराबाद-ब्यावर मार्ग पर राजकीय कॉलेज के सामने एक्सीडेंट का शिकार हो गए।

ajmer news

मृतकों की शिनाख्त ग्राम भवानीखेड़ा निवासी CRPF जवान कुलदीप रावत (40), योगेंद्र रावत (22) और ​​​​​​मुकेंद्र रावत (19) के रूप में हुई है। ये एक शादी समारोह नसीराबाद से अपने गांव भवानीखेड़ा जा रहे थे। CRPF जवान कुलदीप शादी समारोह में भाग लेने के लिए छुट्‌टी आया था। कुलदीप के साथ बाइक पर योगेंद्र और मुकेंद्र रावत बैठे थे। दोनों सगे भाई थे। वे बाइक सवार जवान को रास्ते में मिले थे। दोनों कुलदीप के गांव के ही थे, इसलिए उसने दोनों को गांव तक छोड़ने के लिए अपनी बाइक पर लिफ्ट दी थी।

नसीराबाद सदर थाना प्रभारी राजेश मीणा ने बताया कि ग्राम भवानीखेड़ा निवासी कुलदीप रावत (40), योगेंद्र रावत (22) और ​​​​​​मुकेंद्र रावत (19) बाइक पर सवार होकर नसीराबाद से अपने गांव भवानीखेड़ा जा रहे थे। कॉलेज के सामने पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को स्थानीय राजकीय अस्पताल पंहुचाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+