Rajasthan: पिता ने डांट कर फोन छीना तो 9वीं की छात्रा ने दी जान, SP बोले-मेरा बेटा फोन मांगता है तो...
Ajmer News: राजस्थान के अजमेर में मोबाइल फोन की लत ने कक्षा नौ की एक छात्रा की जान ले ली। मरने वाली छात्रा की शिनाख्त भूमिका के रूप में हुई। वह 10 से 15 घंटे मोबाइल में व्यस्त रहती थी।
भूमिका की बहन विशाखा ने बताया कि उसकी बहन भूमिका पांच-छह दिन से स्कूल नहीं जा रही थी। सोमवार को भी वह स्कूल नहीं जाना चाहती थी। पिता मनीष को इस बात का पता चला तो उन्होंने भूमिका को फटकार लगाई।

अजमेर में कैटरिंग का काम करने वाले मनीष ने मोबाइल छीनकर छात्रा को पढ़ाई पर ध्यान देने की नसीहत दी तो नाराज भूमिका ने फांसी लगा ली।
15 वर्षीय भूमिका अजमेर के घूघरा में सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। सात माह पहले तत्कालीन अशोक गहलोत सरकार की स्कीम के तहत उसे निशुल्क मोबाइल मिला था।
वह रोजाना 10 से 15 घंटे मोबाइल चलाती थी। पिता व परिजन उसे मोबाइल की बजाय पढ़ाई पर ध्यान देने को कहते थे। सोमवार सुबह आठ बजे पिता ने भूमिका को डांटते हुए उसका मोबाइल हाथ से छीनकर जेब में रख लिया था।
मनीष सुबह साढ़े आठ बजे काम पर चले गए। बड़ी बहन विशाखा ने देखा कि भूमिका का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखवाया और पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया।
उधर, अजमेर के नवनियुक्त एसपी देवेंद्र बिश्नोई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कह रहे हैं कि मोबाइल बच्चों को बिगाड़ रहा है। मेरा इकलौता बेटा स्कूल जाने लगा तो उसे मैंने स्पष्ट कह दिया कि 12वीं तक मोबाइल व बाइक मत मांगना। मांगा तो उसकी गुददी (गर्दन) पर दो थप्पड़ मारता।












Click it and Unblock the Notifications