चौराहे पर एक साइड से आई कार और दूसरी साइड से बस, दोनों ने महिला को बीच में यूं कुचल दिया
अहमदाबाद. गुजरात के सबसे बड़े शहर के शास्त्रीनगर चौराहे पर जयमंगल बस स्टेशन के सामने दर्दनाक हादसा हुआ। वैगनआर कार और बस की टक्कर में एक महिला की 'ऑन स्पॉट डेथ' हो गई। एक साइड से कार दौड़ी आई थी और दूसरी साइड से बस। दोनों ने एक महिला को चपेट में ले लिया। वो महिला दोनों वाहनों के बीच कुचल गई। जिसने भी यह दर्दनाक दृश्य देखा उसकी आखें नम हो गईं। वहीं, उस कार का ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया।

संवाददाता के अनुसार, यह हादसा ओला की वैगनआर कार और गणपत यूनिवर्सिटी की बस के साथ हुआ था। मृतका की पहचान हर्षा बेन संघवी के रूप में हुई। हर्षा बेन संघवी नारणपुरा की रहने वाली थीं। हादसे से पहले शास्त्री नगर चौराहे के पास से रास्ता क्राॅस कर रही थीं। तभी कार और बस की टक्कर हुई, उन दोनों वाहनों ने हर्षा बेन संघवी को दोनेां साइड से टक्कर मारी। हर्षा की वहीं मौत हाे गई।












Click it and Unblock the Notifications