दो बच्चों की मां ने सहकर्मी प्रेमी से बनाए संबंध, फिर इस खुलासे ने तबाह कर दी जिंदगी

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एड्स पीड़ित एक शख्स ने शादीशुदा महिला को धोखे में रखकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला को भी एड्स हो गया तो उसे छोड़ दिया और दूसरी महिला को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ रहने लगा। पीड़िता ने महिला हेल्पलाइप 181 'अभयम' पर शिकायत की है। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

मामला अहमदाबाद के वस्त्रपुर इलाके का है। नवभारत टाइम्स के मुताबिक, महिला हेल्पलाइन 'अभयम' के अधिकारियों ने बताया कि नेहा (बदला हुआ नाम) नाम की महिला ने बताया कि 12 साल पहले उसकी शादी हो चुकी थी। उसके दो बच्चे भी थे। इसके बावजूद उसे अपने साथ काम करने वाले एक शख्‍स से प्यार हो गया। वह व्‍यक्ति भी शादीशुदा था। नेहा ने बताया कि एक जांच के दौरान उसे पता चला कि उसे एड्स है। उसने तुरंत प्रेमी से फोन किया और पूछा तो उसने स्वीकार किया कि उसे भी एड्स है।

पति को दिया तलाक, प्रेमी को किया माफ, लेकिन...

पति को दिया तलाक, प्रेमी को किया माफ, लेकिन...

जब नेहा अपनी बीमारी के बारे में पता चला तो उसने पति से अलग होने का फैसला कर लिया। उसने पति को तलाक दे दिया और दोनों बच्चों की कस्टडी भी पति को दे दी। इतना होने के बाद वाबजूद नेहा ने प्रेमी को माफ कर दिया और प्रेम संबंध जारी रखे। बीते कुछ दिनों से प्रेमी भी उससे कटने लगा। वह कुछ न कुछ बहाना बनाकर उससे नहीं मिलता था। नेहा ने प्रेमी की नजर रखना शुरू कर दिया। इस दौरान उसे पता चला कि वह किसी और महिला के साथ रहने लगा है और उसे धोखा दे रहा है। नेहा प्रेमी के इस धोखे को बर्दाश्‍त नहीं कर पाई और महिला हेल्पलाइन में शिकायत कर कहा कि वह नहीं चाहती उसकी तरह कोई और महिला भी एड्स का शिकार हो जाए।

पुलिस से की शिकायत

पुलिस से की शिकायत

महिला हेल्पलाइन 181 'अभयम' के काउंसलर ने बताया कि नेहा ने अपने प्रेमी के घरवालों से मिलकर उनसे बात करनी चाही, लेकिन उन्होंने भी साथ नहीं दिया। महिला हेल्‍पलाइन के जरिए नेहा को सोला पुलिस स्‍टेशन ले जाया गया, जहां उसने आपबीती सुनाई। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+