थाने में बोली पत्नी- पति ने 10 साल से नहीं बनाए संबंध, बैंकाक में करता था मौज, घर एक रुपया भी नहीं देता

अहमदाबाद। पति की प्रताड़ना और लापरवाही से तंग एक महिला ने अहमदाबाद के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में महिला ने बताया कि, पति अहमदाबाद की चिरीपाल टेक्सटाइल में काम करता है। अच्छा-खासा कमाने के बावजूद घर-खर्च को पैसे नहीं देता। क्लेश न करने के ​लिए कहने पर पीटता था। पिछले 10 सालों से भी ज्यादा समय से उसने संबंध नहीं रखे। बात नहीं बिगड़े इसलिए पति को मैं ज्यादा कुछ नहीं बोल पाती थी। परेशान होकर मायके आ गई और डेढ़ महीने से मां के पास ही रहने लगी।'

husband wife fight

महिला की ​यह शिकायत मिलने पर ओढव पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। महिला के ​पति का नाम हर्ष लिखवाया गया है। शिकायत में महिला द्वारा यह भी बताया गया कि, वर्ष 2003 में जब वह बच्चे को दूध पिला रही थी तो पति हर्ष शोरगुल कर रहा था। इस पर उसे आवाज़ ना करने के लिए कहा तो मुझे बहुत पीटा। कई सालों से ऐसे ही प्रताड़ित करते आ रहा है। 10 साल से ज्यादा हो गए हैं। शारीरिक संबंध नहीं बनाता, लेकिन बैंकॉक जाकर अन्य युवतियों के साथ खूब रहा। मेरे एतराज जताने पर मुझे धमकाया। रिश्ते ना बिगड़े इसीलिए मैं कुछ नहीं बोलती थी। उसके अच्छी खासी कंपनी में काम करते होने के बावजूद वो घर में एक रुपया भी नहीं देता था।'

husband wife fight

महिला के मुताबिक, 'वर्ष 2017 में दोनों के बीच विवाद ​हुआ तो भी ओढव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, उस समय पुलिस ने हमारे बीच सुलह करा दिया था। साल 2018 में हर्ष ने कपडे का बिजनेस शुरू करने के लिए अलग-अलग व्यापारियों से करोड़ों का कर्ज ले लिया। जब वह कर्ज चुकाने में लेट होने लगा, तो कर्ज निकलवाने के लिए व्यापारी घर पर आते थे। तब मैंने पति की बहुत मदद की। इसके बावजूद वो कदर नहीं करता। कोई कैसे सह ले कि, पत्नी के होते हुए पति अन्य औरतों के साथ मौज करे। मजबूरन शिकायत दर्ज करा रही हूं।' पुलिस का कहना है कि, जरूरी कार्रवाई आगे बढ़ाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+