RPF जवान ने ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही महिला को पहिए के नीचे कटने से बचाया, वीडियो
अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर एक महिला की जान आरपीएफ जवान की सतर्कता की वजह से बच गई। महिला चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के पहिए के पास गिरी थी। वहीं, कुछ दूरी पर खड़े जवान की नजर उस पर पड़ी। महिला को गिरी देख जवान तेजी से दौड़ा और महिला को खींचा। आस-पास के लोग भी महिला को बचाने आ गए। गनीमत रही की आसपास के यात्रियों और आरपीएफ जवान की मदद से वह महिला मौत के मुंह में नहीं जा पाई। यह पूरी घटना रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला यात्री हाथ में बड़ा सा बैग लेकर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही है। इस दौरान सामने की ओर से एक आरपीएफ जवान आता दिखाई दे रहा है, जो मोबाइल पर बात भी कर रहा है। इसी दौरान महिला यात्री चलती ट्रेन से प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच गिर जाती है। महिला को देखकर जवान उसे बचाने भागता है। आखिर में महिला बचा ली जाती है।

बहरहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि उक्त महिला कहां से आई थी और उसे कहां जाना था। मगर, यह देखा जा सकता है कि ट्रेन से गिरने के दौरान महिला को चोटें आईं। उसे ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी होते ही खींचा गया था।












Click it and Unblock the Notifications