अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लंगूरों का आतंक रोकने आया नकली 'भालू', वायरल हो रहा VIDEO

अहमदाबाद. गुजरात में अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लंगूर-बंदरों ने आतंक मचाया हुआ है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने निदान ढूंढने के लिए एक विशाल 'भालू' को ड्यूटी पर लगाया है। यह 'भालू' लंगूरों के झुंड के पीछे दौड़ता है, तो लंगूर टर्मिनल छोड़कर दूर भाग जाते हैं। इस नकली भालू से लंगूर वाकई डरते हैं और कई सौ फीट दूर भाग जाते हैं। यह नकली भालू दरअसल एयरपोर्ट अथॉरिटी का ही एक कर्मचारी है, जिसे भालू के कॉस्ट्यूम पहनाए गए हैं। उसका रोज यही काम है कि, एयरपोर्ट से लंगूर-बंदरों को दूर रखे।

सरदार वल्लभाई पटेल हवाई अड्डे का वीडियो

सरदार वल्लभाई पटेल हवाई अड्डे का वीडियो

बता दें कि, सरदार वल्लभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा गुजरात का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। जोकि, चारों तरफ से पेड़ पौधों से घिरा हुआ है और यहां टर्मिनल पर लंबी पूछों वाले लंगूरों का द‍िखना आम बात है। काफी अरसे से अहमदाबाद एयरपोर्ट के अधिकारी इस समस्या का निदान खोज रहे थे, जिसका अब हल ढूंढ लिया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, भालू के कॉस्ट्यूम पहने एक शख्स कैसे लंगूरों को दौड़ा ले जाता है।

'वे भालू से डरते हैं और भागते हैं'

'वे भालू से डरते हैं और भागते हैं'

इस बारे में एयरपोर्ट के डायरेक्टर मनोज गंगल का कहना है कि लंगूर भालू से डरते हैं और इसलिए हमने एक पोशाक बनाई है। जब हमारे स्टाफ के सदस्य ने इसे पहना और लंगूरों को डराने के लिए लगाया, तो वे भागने लगे। तो यह एक अच्छा और सफल प्रयोग है। हम पिछले एक सप्ताह से ऐसा कर रहे हैं।

विमानों के लिए खतरनाक हैं लंगूर-बंदर

विमानों के लिए खतरनाक हैं लंगूर-बंदर

मालूम हो कि, अप्रैल 2019 में 15 लंगूरों का समूह ऑपरेशनल एरिया में आ घुसा था और तब 10 से ज्‍यादा फ्लाइट्स में देरी हुई थी और दो विमानों को दूसरी जगह भेजना पड़ा था। अप्रैल 2017 में भी दो उड़ानों को काफी इंतजार करना पड़ा था, क्‍योंकि लंगूर रनवे पर चले आए थे और अधिकारी उन्‍हें भगाने का प्रयास कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+