आसमान से धरती पर गिरता दिखा आग का गोला, 2 टुकड़ों में टूटकर हो गया गायब, ये क्या था?
अहमदाबाद। यहां आसमान में एक अजीबो-गरीब घटना हुई। गुजरात के लोगों ने चमकदार गोला आसमान से धरती की तरफ आते देखा। रात को उसे देखकर लोग दंग रह गए। कुछ लोगों ने उसका वीडियो भी बनाया। वीडियो में वह दृश्य साफ देखा जा सकता है। वह आखिर क्या था, ये जानने के लिए लोगों में घटना की चर्चा हो रही है।

"गोला बड़ा होता गया, फिर गायब हो गया"
मौलिक शाह नाम के शख्स ने कहा कि, मैं उस घटना का गवाह हूं, मैंने वो सब अपनी आंखों से देखा। शाह ने बताया कि, हमें आसमान में रात करीब 8 बजे एक चमकदार आकाशीय गोले जैसी चीज दिखी। ऐसा लग रहा था जैसे वो कोई उल्कापिंड हो, या कोई तारा टूटा हो। वो जैसे-जैसे धरती के करीब आता गया, बड़ा और बड़ा होता गया। उसके बाद गायब हो गया।"

ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं दिखा
घटना की चश्मदीद महिला ने बताया कि, हमें आसमान से चमकदार चीज नीचे आती दिखी। पहले वह सूरज जैसी बिंदी लग रही थी, फिर जैसे-जैसे नीचे आई..आग का गोला लगने लगी। धरती पर गिरने से पहले ही आसमान में उसके टुकड़े हो गए। फिर कुछ नहीं चमका। यह जो हमें दिखा था, ऐसा पहले कभी नहीं दिखा। यह क्या था, हमें नहीं पता।"

स्पेस एक्सपर्ट्स ने क्या कहा?
वडोदरा व गुरुदेव ऑब्जर्वेटरी के अंतरिक्ष विशेषज्ञों ने कहा कि, रात के समय जो आसमान में लोगों ने देखा, उसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहे दृश्य से ऐसा ज्ञात होता है कि कोई कृत्रिम उपग्रह स्क्रैप होने के बाद पृथ्वी पर गिरा है।

अंतरिक्ष से गिरा मलबा हो सकता है
भू-वैज्ञानिक दिव्यदर्शन पुरोहित ने कहा कि, स्पेस एजेंसियां जो सेटेलाइट्स (कृत्रिम उपग्रहों को) अंतरिक्ष में छोड़ती हैं, यह उनका मलबा हो सकता है।
अभी कोई उल्कापिंड नहीं गिरा!
"वह आग का गोला था और जिस तरह से टुकड़ों में बंटा, वैसा अंतरिक्ष का मलबा नजर आता है। इससे उल्कापिंड वाली बात सही नहीं लगती। और, हमारी जानकारी के मुताबिक, कोई उल्का-पिंड अभी धरती पर नहीं गिरा है।"












Click it and Unblock the Notifications