अहमदाबाद: उत्तरायण कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह ने उड़ाई पतंग, देखिए VIDEO

अहमदाबाद. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में उत्तरायण कार्यक्रम के दौरान पतंग उड़ाई। शाह मंगलवार को अपने गृह राज्य गुजरात आए, यहां वे मकर संक्रांति मनाएंगे। पहले दिन उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के साथ पतंगबाजी की शुरूआत की। अहमदाबाद में जैसे ही शाह पतंग उड़ाने लगे, उनके वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल होने लगे। वीडियो में आप शाह को पतंग उड़ाते साफ देख सकते हैं।

Watch: Amit Shah flying kite at Ahmedabad, Video goes to viral

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि, वे 15 जनवरी को गांधीनगर जिले में भारतीय कौशल संस्थान (आईआईएस) की आधारशिला रखेंगे। इससे पहले वे 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर अहमदाबाद शहर के सेटेलाइट इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ पतंग उड़ा रहे हैं। अहमदाबाद शहर उनके गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में आता है।

Watch: Amit Shah flying kite at Ahmedabad, Video goes to viral

वहीं, स्वामीनारायण गुरुकुल की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि शाह के अहमदाबाद में एसजीवीपी गुरुकुल परिसर का दौरा करने की भी उम्मीद है। 15 जनवरी को, शाह गांधीनगर जिले के कलोल तालुका में नासमेड़ गाँव में भारतीय कौशल संस्थान (आईआईएस) की आधारशिला रखेंगे। राज्य सरकार की विज्ञप्ति के अनुसार, समारोह गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित किया जाएगा। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) आईआईएस की स्थापना कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+