पढ़ाई करने पोरबंदर से अहमदाबाद आई मौसी भांजे के जाल में फंसी, उसने रेप कर दूसरी युवती से कर ली सगाई

अहमदाबाद. गुजरात में पोरबंदर से एमबीए की पढ़ाई करने के लिए अहमदाबाद आई एक युवती रिश्ते में भांजा लगने वाले युवक के प्रेमजाल में फंस गई। युवक ने उसे शादी के सपने दिखाए और समय-समय पर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में भांजा उससे दूर भागने लगा। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात घरवालों को पता चली। घरवालों ने भांजे का रिश्ता एक कनाडाई लड़की से तय कर दिया। उधर, मौसी ने अपने साथ अन्याय होते देख थाने में भांजे के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी भांजे द्वारा मौसी की फोटो वायरल करने की धमकी दी जाती थी। ऐसे ही डरा-फंसाकर उसने मौसी के 5 लाख रुपए भी हड़प लिए।

पढ़ाई करने आई मौसी के भांजे से प्रेम संबंध बने

पढ़ाई करने आई मौसी के भांजे से प्रेम संबंध बने

संवाददाता के अनुसार, जिस युवती ने यौन शोषण को लेकर शिकायत दर्ज कराई है, वह 28 साल की है। वर्ष 2009 में वह एमबीए की पढ़ाई करने के लिए अहमदाबाद आई थी। उसके मामा की लड़की भी अहमदाबाद में रहती थी। ऐसे में मामा की लड़की के लड़के राजू (29 वर्ष, बदला हुआ नाम) के साथ उस युवती की जान-पहचान हो गई। रिश्ते में तो दोनों मौसी-भांजे थे, लेकिन दोनों में आंख-मिचौली होते-होते प्यार हो गया। फिर, वे आपस में आए रोज मिलने लगे।

घरवाले मौसी-भांजे के रिश्ते पर राजी नहीं हुए

घरवाले मौसी-भांजे के रिश्ते पर राजी नहीं हुए

बाद में मौसी को राजू पर शक होने लगा। मौसी ने उससे शादी करने को कहा तो वह टाल-मटोल करने लगा। बात फिर दोनों के घरवालों तक पहुंच गई, तो घरवाले भी दोनों के संबंधों पर सहमत नहीं हुए। इसके बाद उस मौसी को पता चला कि राजू की शादी कनाडा में पढ़ाई करने गई उसकी गर्लफ्रेंड के साथ तय कर दी गई है। जिस पर मौसी को ठेस पहुंची।

भांजे की मंगेतर ने मौसी को यूं धमकाया

भांजे की मंगेतर ने मौसी को यूं धमकाया

मौसी को बड़ा धक्का तब लगा जब भांजे की मंगेतर उसे फोन कर धमकाने लगी। आरोपी की मंगेतर ने मौसी से कहा कि या तो उसका पीछा छोड़ दे वरना तुम्हारी अश्लील तस्वीरें वायरल कर दूंगी। तब मौसी ने पुलिस से शिकायत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+