मोदी-ट्रंप का रोड शो देखने के लिए लानी होगी ये चीज, बाहरी वाहन नहीं शामिल हो पाएंगे

अहमदाबाद. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अहमदाबाद में भव्य रोड शो होगा। यह 22 किलोमीटर लंबा होगा। इसे करीब से देखने के लिए लोगों को खास आईडी प्रोवाइड कराई जाएगी, लेकिन उससे पहले ट्रंप-मोदी के रोड शो में अभिवादन के इच्छुक लोगों को अपने आधार कार्ड दिखाने होंगे। संवाददाता के अनुसार, जिनसे पास आईडी होगी वही मोदी-ट्रंप को आंखों के सामने देख पाएगा।

 दुपहिया एवं चार पहिया वाले वाहन पार्क नहीं कर सकेंगे

दुपहिया एवं चार पहिया वाले वाहन पार्क नहीं कर सकेंगे

अधिकारियों ने बताया कि, सुभाष ब्रिज के निकट कलक्टर कार्यालय के आसपास सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को यदि रास्ते पर ट्रंप का स्वागत करना है तो आधार कार्ड की प्रति पर पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। इन जगहों पर सोसाटियों के नोटिस बोर्ड पर लिखा गया है कि 24 फरवरी को कोई भी बाहरी व्यक्ति इन सोसाइटियों की जगहों पर अपने दुपहिया एवं चार पहिया वाले वाहन पार्क नहीं कर सकेंगे।

 कड़े इंतजाम किए गए

कड़े इंतजाम किए गए

यदि बाहरी व्यक्तियों के वाहन पार्क किए जाएंगे तो पुलिस कार्रवाई करेगी। अहमदाबाद में 24 फरवरी को अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चौकस होगी। इसके लिए भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही 22 किमी लंबे रोड शो के रूट पर परिंदा भी पर नहीं मार सके इसके लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अकेले अहमदाबाद शहर से 15 हजार लोगों को जुटाया जाएगा

अकेले अहमदाबाद शहर से 15 हजार लोगों को जुटाया जाएगा

महापौर बीजल पटेल के मुताबिक, ट्रंप-मोदी यानी दुनिया की दो सबसे ताकतवर शख्सियतें 24-25 फरवरी की दरम्यान दुनिया के सबसे लंबे रोड शो में हिस्सा लेंगे। जहां से वे गुजरेंगे, वहां सड़क के दोनों किनारे भारत के विभिन्न राज्यों की झांकियां पेश की जाएंगी। इसके तहत विभिन्न राज्यों की संस्कृति प्रदर्शित की जाएगी। स्टेज पर अलग-अलग प्रांतों के नृत्य भी प्रस्तुत किए जा सकते हैं। प्रदेश स्तर पर महानगरों, जिले-तहसीलों से कार्यकर्ताओं को लाने-ले जाने की व्यवस्था की जा रही हैं। इसके लिए, अकेले अहमदाबाद शहर से 15 हजार लोगों को जुटाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+