गुजरात: कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अहमदाबाद में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, सरपंच समेत 23 पर कार्रवाई

अहमदाबाद। कोरोना महामारी से गुजरात में सर्वाधिक प्रभावित अहमदाबाद जिले के एक मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग भंग हुई। कोविड गाइडलाइंस और पाबंदियों का ख्याल किए बिना यहां महिलाएं बड़ी संख्या में बलियादेव मंदिर में एकत्रित हुईं। सभी के सिर पर स्टील के कलश रखे हुए थे। वे जहां से गुजर रही थीं, आपस में इतनी दूरी नहीं रखे थीं कि संक्रमण का खतरा न हो। महिलाओं के कार्यक्रम की यह तस्वीरें वायरल हुईं तो पुलिस को एक्शन लेना पड़ा।

Recommended Video

    गुजरात: कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अहमदाबाद में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
    Social distancing breaking by hundreds women in Ahmedabad, Is most affected by pandemic, Police action against 23 people including Sarpanch

    अहमदाबाद ग्रामीण इलाके के डीवाईएसपी केटी कमरिया ने बताया कि, उक्त मामले में गांव के सरपंच सहित 23 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए वह मंदिर अहमदाबाद जिले के साणंद के नवापुरा गांव में है। उन्होंने कहा कि, घटना बीते रोज की है।
    ज्ञातव्य है कि, अहमदाबाद जिले में कोरोना के मामले पौने दो लाख से ज्यादा हो चुके हैं। एक दिन में यहां 4 हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। बीते रोज की बात की जाए तो यह आंकड़ा 4,754 था।

    Social distancing breaking by hundreds women in Ahmedabad, Is most affected by pandemic, Police action against 23 people including Sarpanch

    अहमदाबाद में सक्रिय मरीजों की संख्या 68,513 है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,85,436 है। रिकवर हुए लोगों की तादाद 1,13,907 बताई जा रही है। इसके अलावा मौतों का आंकड़ा सरकार 3,016 बता रही है। हालांकि, श्मशानों पर रोज 40-50 शव फूंके जा रहे हैं। उधर, पूरे गुजरात की बात करें तो कोरोना से मरने वालों का सरकारी आंकड़ा 7,779 बताया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+