अहमदाबाद: कपड़ा फैक्ट्री में आग, सात पहुंची मरने वालों की संख्या

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग से मरने वालों की संख्या सात हो गई है। बता दें, शहर के नारोल-पिराणा रोड पर स्थित नंदनवन डेनिम नाम की कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। 15 से ज्यादा फायर टेंडर ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने का कारण जांच के बाद सामने आएगा।

seven people died in fire at cloth factory in ahmedabad

ग्राउंड फ्लोर से लेकर तीन मंजिलों में लगी आग को काबू करने के लिए शेड तोड़कर क्रेन द्वारा पानी डाला गया। साथ ही दो स्नोरकेल भी आग बजाने में जुटे, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। फर्स्ट फ्लोर जलकर राख हो गया है।

हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की खबर है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के बाद पता लग सकेगा कि आग किन कारणों से लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+