बिजली दरों में गुजरात के 2 लाख किसानों को 77 करोड़ की राहत का CM रूपाणी ने किया ऐलान

अहमदाबाद. गुजरात में राज्य सरकार ने करीब 2 लाख किसानों को 77 करोड़ रुपए की राहत दी है। किसानों को बिजली में 77 करोड़ रुपये की राहत प्रदान करने का निर्णय मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की ओर से लिया गया। अब राज्य में 7.5 होर्सपावर से अतिरिक्त बिजली आपूर्ति वाले किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इसका ब्यौरा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, 0 से 7.5 तक बिजली कनेक्शन के लिए 665 रुपये प्रति हार्सपावर की दर और 7.5 हॉर्सपावर से अधिक का शुल्क लिया जाता है। राज्य सरकार उच्च बिजली दरों और मानसून की अनियमितताओं के कारण किसानों को नुकसान से बचाने के लिए कई फैसले ले रही है।

farmers of Gujarat

राज्य में हार्सपावर आधारित कृषि में 7.5 से अधिक हॉर्स पावर के बिजली कनेक्शन लेने वाले किसानों के लिए प्रति वर्ष 807.50 रुपये प्रति हार्सपावर की दर सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही 0 से 7.5 हार्सपावर की बिजली कनेक्शन के लिए प्रति वर्ष 665 प्रति हार्सपावर पर चार्ज की जाती है। दोनों के लिए अब समान दर 665 रुपये रखी गई है। राज्य के उत्तर गुजरात में भूजल स्तर नीचे चला गया है, इसलिए किसानों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त हार्सपावर की मोटर लगानी पडती है। राज्य के किसानों द्वारा इस संबंध में की गई प्रस्तुतियों को देखते हुए, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस बिजली दर को एक समान कर दिया है।

हालांकि, गुजरात विद्युत नियामक आयोग द्वारा 1 अप्रैल -2013 से प्रति हॉर्सपावर 2400 रुपये प्रति वर्ष बिजली कनेक्शन के लिए एक समान बिजली दर वसूलने का निर्णय लिया गया है।मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के किसानों के हित में निर्णय लेने के साथ, राज्य सरकार अब 7.5 होर्सपावर से अधिक के कनेक्शन के लिए प्रति वर्ष 142.50 रुपये प्रति हार्सपावर की अतिरिक्त राशि पर सब्सिडी देगी। राज्य सरकार पर लगभग 77 करोड रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+