खेत में बने मकान पर बलात्कार करने जा पहुंचा युवक, विफल रहा तो फावड़े से युवती को मार डाला
अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद जिले की बावला तहसील के नानोदरा गांव के एक खेत में बने कमरे में मिली 20 वर्षीय युवती की लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। बावला पुलिस ने इस मामले में नानोदरा गांव के रहने वाले धर्मेन्द्र पटेल को गिरफ्तार किया है। धर्मेन्द्र ने ही उस युवती की हत्या की थी। वह उसका बलात्कार करना चाहता था। जब उसने 24 फरवरी को खेत में बने कमरे में युवती को अकेला देखा, तो वह उस कमरे में घुस गया। उसने युवती की इज्जत लूटने की कोशिश की, मगर युवती ने हिम्मत से उसका मुकाबला किया।

खिसियाए युवक ने युवती को कुदाल मारीं
खिसियाए धर्मेंद्र ने वहीं पड़ी एक कुदाल से युवती पर जानलेवा हमला किया। उसने युवती की गर्दन पर कुदाल मारी। हत्या के बाद वह वहां से चला गया। परिजनों को जब बेटी कमरे में मृत मिली तो घर पर मातम पसर गया। उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

परिजनों को कमरे पर मिली बेटी की लाश
बावला पुलिस ने युवती के हत्यारे तक पहुंचने के लिए गांव के ही लोगों पूछताछ की। उस दौरान पता चला कि घटना के दौरान गांव का रहने वाला धर्मेन्द्र उसी खेत के कमरे के आसपास चक्कर लगा रहा था, जिसमें यह घटना हुई थी।

पूछताछ में कुबूली हत्या की वारदात
गांववालों से क्लू मिलने पर पुलिस ने धर्मेन्द्र को धर दबोचा और सख्ती से पूछताछ की। जिसमें धर्मेन्द्र ने युवती की हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि, बलात्कार करने में असफल रहने पर उसने युवती को बेरहमी से मार डाला।

पहले भी कर चुका था लड़कियों को तंग
पुलिस ने बताया कि, प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि धर्मेन्द्र पहले भी गांव की दो युवतियों से छेड़छाड़ कर चुका था।












Click it and Unblock the Notifications